13 फरवरी को लोढ़ा अमारा ठाणा में होगी वासुपूज्य दादा की भव्य प्रतिष्ठा

 रजतचंद्र विजयजी म.सा. की निश्रा में महोत्सव


ठाणे :- 
परम पूज्य परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक आचार्य प्रवर श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के सुविनित शिष्य प्रवचन दक्ष मालवरत्न मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा. मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी म.सा.की पावन निश्रा में ठाणा के लोढा़ अमारा सोसाइटी में श्री वासुपूज्य दादा के जिनालय का अष्ट दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 13 फरवरी को धूमधाम से होगा।

श्री मोहनखेड़ा तीर्थ से कार्यदक्ष वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.द्वारा प्रदत मुहूर्त का वांचन कर युवासंत मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.के वरद दस्तों से इस प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त जुचंद्र हाईवे स्थित लोढ़ाधाम तीर्थ में मंदिर निर्माता साहित्य रत्न मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा एवं अमारा जैन सकल संघ ने प्राप्त किया।


जैसे ही मुनिप्रवर श्री ने वासक्षेप कर मुहूर्त पत्र दिया वैसे ही उपस्थित जनसमूह ढोल नगाड़ों संग नाचने झूमने लगे । अपार खुशियां मनाने लगे। अपने उद्बोधन में मंजू लोढ़ा ने कहां मेरे भाई महाराज रजतचंद्र विजयजी को मेंने दहाणु गुरुधाम में जब 09 जनवरी को गुरु सप्तमी महोत्सव करने पधारे थे तब प्रतिष्ठा की भावभरी विनंती की थी। उन्होंने विनती स्विकार की एवं मुहूर्त प्रदान कराया इस हेतु हम हमेशा आभारी रहेंगे। मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी मसा. मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी म.सा ने एवं संघ अध्यक्ष राकेशजी बोराणा ने अपने विचार व्यक्त किए। 6 फरवरी को गुरु भगवन्तो का भव्य मंगल प्रवेश एवं प्रतिष्ठा के चढ़ावा की जाजम लोढ़ा अमारा सोसाइटी में होगी।

इस मौके पर भिवंडी नवीचाल श्रीसंघ ने भिवंडी पधारने की विंनती की। मुनिश्री ने स्वीकृति प्रदान की । रवि -सोम -मंगलवार को त्रिदिवसीय प्रवचन माला का आयोजन होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन