संदेश

जिसने भक्तामर को समझ लिया वह हर समस्या का हल पा जाएगा

चित्र
विज्ञान और अध्यात्म की सेतु रचना है भक्तामर स्तोत्र आत्म-निर्जरा" और मानसिक डिटॉक्स का अचूक उपाय है भक्तामर। दीपक जैन / भायंदर भक्तामर स्तोत्र विज्ञान और अध्यात्म की सेतु रचना है,जिसने इसे समझ लिया वो समस्या का समाधान ढूंढ सकता है।आइए हम बात करते है डॉ. अनीश जैन से, जो एक प्राकृतिक चिकित्सक और इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त स्पिरिचुअल हीलर हैं। वह इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन, नागपुर के संस्थापक भी हैं।हम समय समय पर आपको भक्तामर स्तोत्र के महत्व और इसके प्रभावों के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करते रहेंगे। प्रश्न 1: भक्तामर स्तोत्र क्या है और इसका महत्व क्या है? उत्तर :- भक्तामर स्तोत्र आचार्य मानतुंग कृत एक अद्भुत स्तोत्र है, जो जैन परंपरा में बहुत महत्वपूर्ण है। यह न केवल आध्यात्मिक उत्थान करता है, बल्कि न्यूरोसाइंस और मेडिकल साइंस को भी अपने प्रभाव से चकित करता है।अध्यात्म के मंत्रों के आगे विज्ञान भी झुकता हैं।एक साधारण पाठक भी जब इसका श्रवण करता है, तो 15 मिनट में मानसिक स्थिरता और आंतरिक प्रसन्नता अनुभव करता है यह अनुभव नहीं, प्रयोग से सिद्ध है। प्रश्न 2:- भक्ता...

गच्छाधिपति आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वरजी (कसी) का चातुर्मास बोरीवली में

चित्र
28 जून को होगा भव्य प्रवेश मुंबई :- तपागच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C) म.सा आदि ठाणा का चातुर्मास मुंबई के उपनगर बोरीवली में हो रहा है। धर्मनगरी मुंबई के प्रांगण में बेमिसाल यह चातुर्मास श्री सौभाग्यवर्धक चीकुवाडी श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ के तत्वावधान में संपन्न होगा।गुरुदेव के साथ प्रखर प्रवचनकार, पंन्यास कुलदर्शन विजयजी,कुलरक्षित विजयजी।म.सा.आफ का भी प्रवेश शनिवार 28 जून को सुबह 08.30 बजे होगा।संपूर्ण चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी सूर्याबेन भीखालाल शाह परिवार ह. मनिषभाई, मितेशभाई एवं समस्त परिवार (सुरभी परिवार)हैं। आयोजक आमंत्रक :- श्री सौभाग्यवर्धक चीकुवाडी श्वे. मू. तपा. जैन संघ-चीकुवाडी बोरीवली (वे.), मुंबई-400092

पंन्यास चारित्ररत्न विजयजी का चातुर्मास भायकला में

चित्र
29 जून को भव्य प्रवेश मुंबई :- शेत्रुंजय तीर्थ सम शेठ मोतीशा रिलीजीयस & चेरिटेबल ट्रस्ट,शेठ मोतीशा आदेश्वरजी जैन टेम्पल,श्री भायखला जैन संघ के प्रांगण में ज्ञानात्मक वर्षावास सूरि प्रेम-भुवनभानु समुदाय के परम पूज्य 451 दीक्षा दानेश्वरी आचार्य श्री गुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य श्रमणीगणनायक आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य कविहदय पंन्यास प्रवर श्री हीररत्नविजयजी म.सा.तथा प्रवचन प्रभावक पंन्यास प्रवर श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा-5 का चातुर्मास भायकला में हो रहा है। संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 29 जून को सुबह 8 बजे  चातुर्मास प्रवेश भाववर्धक शुभसंदेश जैन संघ शुभ संदेश बिल्डींग, भायखला से होगा।पंन्यास प्रवर के साथ 485 शिष्याओं की गुरुमैया प्रवर्तिनी श्री पुण्यरेखा श्रीजी म.सा. के शिष्या सरल स्वभावी साध्वी श्री गुणज्ञरेखा श्रीजी म.सा. के शिष्या साध्वी भव्यज्ञरेखा श्रीजी म.सा. (बेन म.सा.) आदि ठाणा- 9 का भी प्रवेश होगा।भायंदर बावन जिनालय में ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद शाहपुर में विशाल शिविर व विभिन्न संघों में धर्म आराधना कर 5 जून को सुन 7 बजे मुल...

10 हजार छात्रों को निःशुल्क जम्बो नोट बुक वितरण

चित्र
भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन मीरा-भायंदर भायंदर :- सामाजिक संस्था भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन (रजि.)ने हर साल की तरह इस वर्ष भी विभिन्न स्कूलों के लगभग 10 हजार से ज्यादा छात्रों को जंबो नोटबुक का वितरण किया।  भायंदर (वेस्ट) स्थित राजस्थान हॉल में हुए इस भव्य समारोह में नोटबुक के मुख्य लाभार्थी कान्तादेवी सुभाषजी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट थे। विशेष सहयोगी में सज्जनबेन फुटरमलजी जैन, बसंतदेवी स्व. जीतमलजी कोठारी थे। भायंदर के अलावा फाउंडेशन ने राई,तलासरी आदि जगहों पर भी नोटबुक वितरित की। ज्ञात हो फाउंडेशन समाज सेवा, शैक्षणिक विकास, जीवदया, परोपकार एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में डेढ़ दशक से समर्पित व सक्रिय हैं एवं हर वर्ष बड़े पैमाने पर जनसेवा एवं जीवदया तथा छात्रों के सहयोग के आयोजनकर्ता रहा हैं। संस्था के आयोजन को सफल बनाने में राकेश लोढा, मुकेश मेहता एवं किरण मेहता की अगुवाई में फाउंडेशन के सभी सदस्यों का सहयोग सदा रहा हैं। संस्था के राकेश लोढ़ा ने बताया कि प्रत्येक छात्र को आधा दर्जन जम्बो नोटबुक दी गई। इसके अलावा भी वर्ष भर के दौरान छात्रों को शैक्षणिक सहयोग किया जाता हैं।इस अवसर पर धार्मिक,...

वात्सल्यसुंदर विजयजी म.सा.संयमजीवन के 25 वर्ष के पूर्णाहूति पर कार्यक्रम

चित्र
पद्मविभूषण रत्नसूंदर सूरीश्वरजी की निश्रा में होगा। ठाणे :- राजप्रतिबोधक, पूज्य आचार्य श्री रत्नसुंदर सूरीश्वरजी महाराजा के प्राशिष्य रत्न सरल स्वभावी आचार्य श्री विजय पद्मसुंदर सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न सद्‌गुरु कृपापात्र, प्रवचनकार पंन्यास प्रवर श्री वात्सल्यसुंदर विजयजी म.सा. के संयम जीवन के 25 वर्ष के पूर्णाहूति अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्री राजस्थान जैन संघ टेंभी नाका, ठाणे संघ ने बताया कि 5 जून को सुबह 6 बजे से दीक्षा रजत जयंती के पूर्णाहुति निमित्त प्रभु भक्ति एवं संयम स्तवना से हृदय को भावविभोर बनाएँ ऐसे भव्य संयम सुवास महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया हैं।संघ ने महोत्सव निमित्त श्री राजस्थान जैन संघ, श्री ऋषभदेवजी महाराज जैन धर्म टेंपल और जाती ट्रस्ट,टेम्भी नाका, ठाणा (वेस्ट) ने सभी को पधारने की विनंती की हैं।स्वागतोत्सुक रत्नकुक्षी माता-पिता वर्षा पंकज दोशी,भावना मनीषभाई दडीया परिवार हैं।

जिनशासन और प्रशासन साधु साध्वियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर हो

चित्र
दो दिनों में दो संतों का निधन दुःखद जिनशासन के दो अनमोल रत्नों का सड़क हादसे में देवलोकगमन (निधन) अत्यंत दुःखद है। यह घटना न केवल जैन समुदाय के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा आघात है। पिछले कुछ वर्षों में जैन संतों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक है। दो दिन में दो संतों का निधन :- पिछले दो दिनों में हमने परम पूज्य आचार्य श्री पुण्डरीकरत्न सूरीश्वरजी म.सा.व और श्री अभिनंदन मुनि की सड़क दुर्घटना में मृत्यु अत्यंत दुःखद है। इन दोनों संतों ने जिनशासन की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया था। उनकी मृत्यु से जैन समुदाय को बड़ा आघात पहुंचा है।ऐसे कई विद्ववान संतों को हमने सड़क हादसों में खोया हैं जिनमें गच्छाधिपति आचार्य विजय रत्नाकर सूरीश्वरजी म.सा.प्रमुख हैं।कई बड़े बड़े साधु साध्वी दुर्घटनाओं में बाल बाल बचे हैं। समस्या की जड़ :- 1. अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था :- जैन संतों की विहार के समय सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। 2. अवसंरचना की कमी :- सड़कों और यातायात व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। 3. जागरूकता की कमी :- समाज और सरकार में जैन संतों की सुरक्षा ...

रत्नसेन सूरीश्वरजी का चातुर्मास उदयपुर में

चित्र
4 जुलाई को भव्य प्रवेश उदयपुर :- परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री रामचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के श्री भद्रंकर विजयजी म.सा.के शिष्य रत्न ,साहित्य रत्न व 100 से भी अधिक किताबों के लेखक गोडवाड के गौरव, मरुधर रत्न, जैन हिन्दी साहित्य दिवाकर,परम पूज्य आचार्य श्री रत्नसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का वर्ष 2025 का चातुर्मास राजस्थान के उदयपुर शहर में होगा। श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश 4 जुलाई को होगा।बहनों को चातुर्मास आराधना हेतू  तपस्विनी साध्वी श्री निर्मलरेखा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री समर्पणलीना श्रीजी म. आदि ठाणा-4 का प्रवेश होगा।चातुर्मास दौरान अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे।संघ के अनुसार सामैया सुबह 8 बजे चौगान मंदिर से प्रारंभ होगा । बाहर से पधारने वाले महेमानों की आवास-निवास एवं भोजन की सुंदर व्यवस्था होगी व उनसे निवेदन है कि अपने आगमन की पूर्व सूचना 10-15 दिन  देंगे तो व्यवस्था करने में आसानी रहेगी।अधिक जानकारी के लिए संपर्क राजेश जावरिया 9829256648 अथवा डॉ. शैलेन्द्र हिरण से  9414159059 पर संपर्क करें। निम...

भायंदर में देवचंदनगर के निवासी करेंगे चुनाव का बहिष्कार

चित्र
पांच से 40 वर्ष पुरानी इमारतों के पुनर्विकास की समस्या को हल करने में कोई सहयोग नहीं कर रहा  भायंदर :- पश्चिम में स्टेशन रोड और बावन जिनालय मंदिर से सटे देवचंदनगर में लगभग 150 इमारतें हैं, जो 40 से 50 साल पुरानी हैं,जिनमें लगभग 1,000 परिवार रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर गुजराती और राजस्थानी जैन हैं। यहां की अधिकांश इमारतें जीर्ण-शीर्ण हैं और उन्हें पुनर्विकास की आवश्यकता है। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा पांच साल के लिए क्लस्टर विकास की घोषणा के बावजूद, योजना के अनुसार काम नहीं हो रहा है और मानसून के करीब आने के साथ, इन निवासियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। क्लस्टर पुनर्विकास का मुद्दा राज्य सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों या अन्य द्वारा हल नहीं किया गया तो आगामी चुनावों के बहिष्कार का निर्णय इस बैठक में लिया गया हैं।  भायंदर-पश्चिम में देवचंदनगर के पुनर्विकास की समस्या के समाधान के लिए रविवार को राणीसती मार्ग निवासी संघ द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। इस संबंध में स्थानीय निवासी मुकेश मेहता ने को बताया कि 'राज्य सरकार ने मलिन बस्तियों के क्लस्टर पुनर्विकास के लिए क्लस्टर य...

केसरियाजी तीर्थ के दर्शनार्थ गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी

चित्र
सवीना व आयद तीर्थ में अनेक कार्यक्रम होंगे केसरियाजी तीर्थ (उदयपुर) :- विश्व प्रसिद्ध श्री केसरियाजी महातीर्थ में गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा का मंगल पदार्पण हुआ । तीर्थ पेढ़ी के बैंड और भक्तों द्वारा किए गए ढोल की गूंजती ध्वनियों पर गुरुदेव का मंगल प्रवेश करवाया गया । सबसे पहले केसरिया बाबा के दरबार में पहुंच कर परमात्मा के अलौकिक दर्शन करके तन , मन , आत्मा को पावन किया । केसरिया बाबा के स्पर्श से आनंद की अनुभूति हुई व जी भर कर प्रभु को निहारा । प्रभु भक्ति के बाद सभी शिखर पर ध्वजारोहण करने के लिए पधारे व तीन प्रदक्षिणा देकर ध्वज पूजन किया गया । जयजय कार करते हुए ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर लुधियाना से बिट्टू रत्न,अरुण जैन दुग्गड, मुकेश जैन - जैन आर्मी स्टोर ,जगमिंदरजी, सतपाल जैन जंडियाला गुरु वाले , सुशील जैन हाई फ्लाई , विकास जैन केसरिया पैक , राजीश जैन बॉबी, विद्या विचार मंडल, आदिश जैन शिवपुरी लुधियाना, शांतिदूत भक्त मंडल लुधियाना , बीकानेर से गौतम सिपानी , झारड़ा (मध्य प्रदेश) से संघवी ललित लुंकड़ , जैन महासभा उदयपुर से कुलदीप नाहर , सवीना...

कोबा में तीन दिन की स्थिरता मुनि भगवंतो के लिए रही अविस्मरणीय

चित्र
पूण्य सम्राट के साथ बिताए प्रसंगों को किया याद कोबा :- गुजरात के गांधीनगर जिला में स्थित कोबा तीर्थ में पुण्य सम्राट गुरूदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज एवं मुनिराज श्री अजीतसेन विजयजी महाराज ठाणा 2 का पदार्पण हुआ व तीन दिन की स्थिरता तीर्थ में की  तीर्थ में बिराजमान राष्ट्रसंत आचार्य श्री विजय पद्मसागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री अजयसागर सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्री प्रशांतसागर सूरीश्वरजी म.सा. के दर्शन वंदन कर आत्मीय मिलन किया।चर्चा के दौरान राष्ट्रसंत ने पुण्य सम्राट गुरूदेव श्री के बिते उनके अनेक प्रसंग सुनाये। प्रसंगों का उल्लेख करते समय अनेक बार पुण्य सम्राट गुरूदेव की विरह वेदना उनके मुख पर दिखाई दी। तीर्थ स्थिरता दरमियान मुनि भगवंतो ने वहां पर स्थित विशाल ज्ञान भंडार का अवलोकन एवं अध्ययन किया तथा लाखों हस्तलिखित ग्रंथ एवं प्रकाशित ग्रंथों की सुक्ष्म जानकारी प्राप्त की। ज्ञान भंडार का अवलोकन करवाने के लिए वहां के व्यवस्थापक एवं पंडितवर्य ओर कर्मचारीयों ने अपना समय मुनि भगवंतो के साथ बिताया।

महारेरा ने लगभग 19,000 इस्टेट एजेंटों का लाइसेंस रद्द किये

चित्र
ट्रेनिंग, परीक्षा देना हैं अनिवार्य मुंबई :- महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (महारेरा) ने पारदर्शिता और पेशेवरता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा नियामक कदम उठाया है। महारेरा ने 18,693 संपत्ति ब्रोकरों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई लाइसेंस के नवीनीकरण न करने और अनिवार्य प्रशिक्षण और प्रमाणीकरण को पूरा न करने के कारण की गई है। महारेरा के अनुसार, मई 2017 में अपनी स्थापना के बाद से, 50,673 से अधिक एजेंटों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से केवल 31,980 सक्रिय हैं। रद्द किए गए पंजीकरणों में मुंबई शहर से 2,463 एजेंट, मुंबई उपनगरों से 5,538, ठाणे से 4,303 और पुणे से 3,476 एजेंट शामिल हैं। महारेरा ने एजेंटों के लिए रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016 के तहत प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। प्रशिक्षण में मॉडल सेल एग्रीमेंट, अलॉटमेंट लेटर, कार्पेट एरिया की परिभाषाएं और डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इस कार्रवाई से पता चलता है कि महारेरा नियामक अनुपालन को बढ़ावा देने और उपभोक्ता विश्वास और उद्योग की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री वरकाणा पार्श्वनाथ बावन जिनालय जैन तीर्थ पर पूनम का मेला

चित्र
शांतिबाई जुहारमलजी ऋषभगोता कोठारी परिवार हैं लाभार्थी वरकाणा :- गोडवाड की पंचतिर्थी का मुख्य तीर्थ एवं गोडवाड की राजधानी श्री वरकाणा पार्श्वनाथ बावन जिनालय जैन तीर्थ की पावन धरा पर ज्येष्ठ पुनम की ययात्रा 11 जून को होगी।आजीवन कायमी पूनम के लाभार्थी विठुडा पीरान निवासी शांतिबाई जुहारमलजी ऋषभगोता कोठारी परिवार है। कोठारी परिवार ने पूनम पर दर्शन को आनेवालों को नास्ता-नवकारसी का लाभ लेने की विनंती की हैं।श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रमेशकुमार जे. कोठारी व सचिव अशोक जे. तापडीया ने भी भक्तों से पधारने की विनंती की है।

आचार्य अभयशेखर सूरीश्वरजी का चातुर्मास बेंगलुरु में

चित्र
5 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश बेंगलुरु :- श्री मुनिसुव्रत कुमारापार्क जैन संघ के तत्त्वावधान में नवनिर्मित सुराणा साधना संकुल में तार्किक शिरोमणि,परम पूज्य आचार्य श्री प्रेम-भुवनभानु सूरी समुदाय के सुविशुद्ध संयमी, श्रमणीगणनायक आचार्य श्री अभयशेखर सूरीश्वरजी म. सा. युगप्रधानाचार्य सम परम पूज्य श्री चंद्रशेखर विजयजी म. सा. के शिष्यरत्न मुनिराज श्री गुणहंस विजयजी म. सा. गणिवर्य आदि ठाणा का प्रथम चातुर्मीस का पावन अवसर होने पर संघ में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं। गुरुदेव का चातुर्मास प्रवेश शनिवार 5 जुलाई को विजय मुहूर्त में होगा।बहनों को चातुर्मास आराधना कराने हेतू परम पूज्य  धर्मप्रेमिका साध्वी श्री संस्कारनिधि श्रीजी म. सा.आदि ठाणा पधारेगी। चातुर्मास स्थल :: सुराणा साधना संकुल, 81, रेल्वे पैरेलेल रोड. कुमारापार्क वेस्ट, बैंगलुरु

सुराणा साधना संकुल स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय के अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव

चित्र
एकादशाह्निका महोत्सव का आयोजन बेंगलुरु :- मुनिसुव्रत कुमारापार्क जैन संघ, बेंगलुरु के तत्त्वावधान में श्रीमती भवरीबाई घेवरचंदजी सुराणा परिवार द्वारा स्वद्रव्य से निर्मित सुराणा साधना संकुल स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय के अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव निमित्त एकादशाह्निका महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है।प्रतिष्ठा, अंजनशलाका को यादगार व ऐतिहासिक बनाने हेतू तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम के निमंत्रक दिलीप सुराणा ने बताया कि महोत्सवतार्किक शिरोमणि, श्रमणीगणनायक परम पूज्य आचार्य श्री अभयशेखर सूरीश्वरजी म. सा.,शासनप्रभावक, आचार्य  श्री हीरचन्द्र सूरीश्वरजी म. सा.,मुनिराज श्री गुणहंस विजयजी म. सा.,गणिवर्य श्री विनयशेखर विजयजी म. सा., गणिवर्य श्री आगमशेखर विजयजी म. सा., गणिवर्य श्री जयभानुशेखर विजयजी म. सा.,गणिवर्य आदि सुविशाल श्रमण वृन्द के अलावा आचार्य श्री की आज्ञानुवर्तिनी धर्मप्रेमिका साध्वीवर्या श्री संस्कारनिधि श्रीजी म. सा., गुर्वीज्ञानिधि श्रीजी म. सा.,श्री हर्षज्योतिश्रीजी म. सा. मौनज्योति श्रीजी म.सा., लब्धिवर्धना श्रीजी म.सा., तीर्थनिधि श्रीजी म. सा., अर्हवर्षी श्रीजी...

निशुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम 25 मई को

चित्र
भोला भैरव भक्ति फाउन्डेशन का कार्यक्रम भायंदर :- भोला भैरव भक्ति फाउन्डेशन की और से हर साल की तरह इस साल भी निशुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यह पहले आओ - पहले पाओ होगा।इसमें रजिस्ट्रेशन करके आना अनिवार्य है। फाउंडेशन के मुकेश मेहता व राकेश लोढ़ा ने बताया कि रविवार 25 मई को भायंदर (वेस्ट)स्थित राजस्थान हॉल में होनेवाले कार्यक्रम के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य हैं। मेहता ने कहा कि नीचे दिये गये स्कुलों के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों को भी निःशुल्क (फ्री) नोट बुक दी जाएगी जिसमें (1) मीरा-भाईंदर महानगर पालिका स्कुल (सभी शाखाएँ) ( (2) भाईंदर सेकेन्ड्ररी हाई स्कुल (3) होलीक्रोस स्कुल (4) जे. एच. पोद्दार हाई स्कुल सुबोध विद्यालय स्कुल (9) सेन्ट. विनसेंट डी पोल स्कुल (10) सेन्ट.झेवीअर हाई स्कुल (5) डिसल्वा हाई स्कुल (6) मंजुला विद्यालय हाई स्कुल (7) निर्मला निकेतन हाई स्कुल (8) (11) मेट्रीक हाई स्कुल (12) कारमल लाईट हाई स्कुल (13) रुबिना ऐकेडमी स्कुल (14) डोन बास्को हाई स्कुल (15) अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कुल(16) रॉजनिल प्री-प्राईमरी स्कुल (17) माउन्ट मेरी स्कुल (18) न्यु र...