संदेश

महावीर के मंदिर बनाएँ, पर उनकी मानवता को पहले अपनाएँ - राष्ट्र-संत ललितप्रभ

महावीर के विचारों से विश्व शांति संभव    कहा भायंदर-(दीपक आर जैन ) त्रिस्तुतिक समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, अहिंसा जो क्रांति मंच के संस्थापक क्रन्तिकारी मुनि श्री नीलेश मुनि ने कहा की  कि महावीर पर केवल जैनों का अधिकार नहीं है वे अखिल मानवता के भगवान  हैं. महावीर का म हमें महान बनने, ह हिम्मत न हारने, व वचन निभाने और द  दया दिखाने की प्रेरणा देता है. व्यक्ति दिये गए वचन को राम की तरह व लिए  हुए संकल्प को महावीर की  तरह निभाने का संकल्प ले ताकि दुनिया उसके जाने  के बाद भी उसका नाम गर्व महसूस करे.  उन्होंने कहा कि हम महावीर प्रभु के खूब मंदिर बनाएँ, पर साथ ही साथ अपने धन का उपयोग गरीबों को ऊपर उठाने में उपयोग करेंगे तो  इससे महावीर स्वामी को ज्यादा खुशी मिलेगी.महावीर की  सच्ची पूजा तभी होगी जब हम उनके अहिंसा के स्तंभ बनाने की बजाय जीवन को  अहिंसामय बनाएंगे. भायंदर (वेस्ट)स्थित श्री भटेवा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चातुर्मास हेतू बिराजमान नीलेश मुनि ...

आदिवासी विकास पर चर्चा

चित्र
दीपक आर.जैन  मुंबई- गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सुखी परिवार फाउंडेशन प्रणेता व शांति वल्लभ टाइम्स के मार्गदर्शक  गणि राजेन्द्रविजयजी म.सा. से आर्शीवाद लिया व विभिन्न  मुद्दों पर चर्चा की. ज्ञात हो पिचले कई वर्षों से गुरुदेव आदवासियों के लिये काम कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बड़ौदा के पास कवाट में स्कूल का निर्माण किया हैं व कई जनउपयोगी कार्य चल रहे है. 

किसानों को मुफ़्त स्वास्थ बीमा देंगा लायंस

चित्र
लायंस डिस्ट्रिक्ट 323 -A 3 का कार्यक्रम  दीपक आर जैन  मुंबई- देश की जनता को अनाज उपलब्ध करनेवाले लगभग दस हजार किसानों को स्वास्थ बीमा उपलब्ध कराएगा. यह बीमा लायंस डिस्ट्रिक्ट 323-A3 की तरफ से उन्हें निशुल्क दिया जायेगा. यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट के नवनिर्वाचित गवर्नर लायन सुनील पटोदिया ने दी. श्री पटोदिया तेरापंथ भवन एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ़्रेन्स में गवर्नर चुने जाने के बाद बोल रहे थे. उन्हें 98.91प्रतिशत वोट मिले. वर्ष 2000 में लायंस से जुड़े पटोदिया बांद्रा से पालघर तक के लगभग 109 क्लबों का नेतृत्व करेन्गे. उन्होंने कहा किसानों को अपने अनाज का अच्छा दाम मिले उसमे भी पूरा मार्गदर्शन  किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा. ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें हर तरह की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा. लायंस की सदस्यता बढ़ाने के प्रयास होंगे.स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छ मोहल्ला अभियान शुरू करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा क्लब इसमें सहभागी हो सके.इसके अलावा अनेक जनउपयोगी कार्य वर्ष 2017-18 में "बी अ गेम चेंजर" स्लो...

लोग फायदा ले सुरक्षा बीमा योजना का

चित्र
भायंदर -भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा,भायंदर (पश्चिम)मंडल की और से प्रधानमंत्री निशुल्क सुरक्षा बीमा योजना शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 200 से ज्यादा परिवारों को बीमा पॉलिसी दी गयी. महिला मोर्चा .मंडल की अध्यक्षा निर्मला माखीजा द्वारा स्टेशन रोड स्थित जय अंबे नगर में आयोजित शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत महात्रे ने करते हुए इस कार्य की सरहाना की व लोगो से अनुरोध किया की वे इस योजना का लाभ उठायें. उन्होंने कहा की सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी हैं. मुख्य अतिथि भाजपा भायंदर(पश्चिम)मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र जैन थे.  इस अवसर पर नगरसेविका प्रतिभा पाटिल,महिला मोर्चा महासचिव नीला सोन्स,ललित व्यास,आदेश अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,अभिषेक जैन,हिमांशु गालानी,नीता गाड़ोदिया,सरिता शिंदे,नताशा अडनानी,नंदा जानी,मनीषा सिंह,फाल्गुनी जोगी,माधुरी राय,सुरेखा राणा,अनीता संघवी,सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे.   

आशीर्वाद

चित्र
परम पूज्य त्रिस्तुतिक संघ नायक आचार्य श्री विजय जयंतसेनसूरिस्वरजी म.सा. से आशीर्वाद लेते गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी. साथे में मुनिराज चरित्ररत्नविजयजी म.सा. व मुनिराज निपुणरत्नविजयजी म.सा. मुख्यमंत्री ने उनसे विविध विषयों पर चर्चा की.   

रेकी जीवन के हर क्षेत्र में काम करती हैं.

चित्र
दीपक आर.जैन  मुंबई -रेकी एक जापानी भाषा का शब्द हैं जो रे और की से मिलकर बना हैं. रे का अर्थ हैं सर्वव्यापी और की का मतलब हैं जीवनशक्ति अर्थात रेकी का शाब्दिक अर्थ सर्वव्यापक जीवनशक्ति हैं. वे कहती हैं  रेकी आध्यात्मिक विद्धा हैं. सकारात्मक ऊर्जा को एकत्रित कर उसका उपयोग खुद के लिये और दूसरों पर करना हैं.रेकी जीवन के हर क्षेत्र में काम करती हैं.  उपरोक्त विचार रेकी प्रशिक्षक संतोष गोयल ने व्यक्त किये जो पिछले कई वर्षों से इस विद्धा को सीखकर लोगों तक पहुचाने का प्रयास कर रही हैं. संतोष कहती हैं कि रेकी की प्रसिद्धि का प्रमुख कारण इसका एकदम सरल व असरदार होना हैं. रेकी का प्रयोग व्यक्ति में निहित ऊर्जा के स्तर  को नियोजित करने एवं विश्रांति के लिये किया जाता हैं. जिसके परिणाम स्वरुप व्यक्ति अपनेआप को ऊर्जावान महसूस करता हैं और उसके कार्यकुशलता में वृद्धि होती हैं. यह सिर्फ बात ही नहीं इससे मैंने अपनेआप में और परिवार के में भी बदलाव देखा तब इस बात की अनुभूति हुई की जो चीज आप के जीवन को ऊर्जावान बनाने के साथ सकारात्मकता की और ले जा रही हैं उसे जनजन तक पहुँचा...

सफलता के लिए समय के साथ चले -राधेश्याम मौर्य

चित्र
कंपनी सेक्रेटरीज का कार्यक्रम  दीपक आर.जैन  भायंदर - जीवन में अगर सफलता को पाना है तो समय के साथ बदलाव लाना बहुत जरूरी हैं. इसे पाने के लिए किये गए प्रयास कभी विफल नहीं होते और प्रयास करने के बाद मिली सफलता का आनंद का अनुभव अलग ही होता हैं. हार माननेवाला कभी जीत नहीं सकता. हमेशा सीखते रहने का गुण सफल व्यक्ति की सफलता का बड़ा राज हैं और इसे आपने जीवन में अपना लिया तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता. ऐसे कई उदहारण  मिलेंगे जिन्होंने सफलता का मुकाम पाने के लिए असफलता से कभी हार नहीं मानी. उपरोक्त विचार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज,भायंदर ब्रांच द्वारा भायंदर (पूर्व) स्थित एस. एम. मोरे हाईस्कूल में आयोजित एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में लायन राधेश्याम मौर्य ने व्यक्त किये.मौर्य ने कहा की आये दिन बदलाव हो रहे हैं इसके लिए काम के प्रति हमारी जिम्मेदारी और निष्ठा बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा की काम  ही नहीं बल्कि जीवन में नकारात्मकता को अपने पास ना आने दे. समस्या का समाधान निकले न की उसके बारे में सोचे या चर्चा करे क्योंकि हम जैसा सोचते हैं वै...

भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति

चित्र
मनपा चुनाव के लिए तैयार रहे  भायंदर- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,भायंदर(पश्चिम)मंडल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुई निर्मला माखीजा ने पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जिसमे सभी को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया हैं. यह नियुक्तियां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत महात्रे व विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में की. निर्मला माखीजा ने बताया की पदाधिकारियों में क्रीना मेहता,फाल्गुनी जोगी महासचिव, विभिन्न वार्ड के उपाध्यक्ष व सचिव में संगीता अंसारी वार्ड क्रमांक 1,ज्योत्स्ना कांसरा,गीता मेहता 2,निर्मला अग्रवाल,सरिता शिंदे 18,शेरोन सलढाना,संगीत गुप्ता19,सीमा रवि जैन,डिंपल उत्तम जैन 20,बैजंती रावल,मेघा गाँधी 22 का समावेश हैं. ज्ञात हो माखीजा पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं. शहर में गैस सिलेंडर शुरू करने के लिए बड़ा आंदोलन किया था. इसके अलावा भी शहर की जनसमस्याओं के लिये वे आवाज उठाती रही हैं. अध्यक्ष बनने के बाद पैनकार्ड,पासपोर्ट,सीनियर सिटीजन कार्ड,मेडिकल कैंप के सफल आयोजन के अलावा माता की चौकी  किया था जिसमे 1200 से ज्या...

महिला हर क्षेत्र में शशक्त-गीता जैन

चित्र
  आय.सी. ए.आय का कार्यक्रम  भायंदर - दि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट(आय.सी. ए.आय)  वसई ब्रांच की और से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला शशक्तिकरण पर चर्चा सत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मीरा-भायंदर महानगरपालिका की  महापौर गीता जैन ने किया. भायंदर(वेस्ट) स्थित ज़ायका हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता जैन ने कहा की आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरषों से कम नहीं. हमारे लिए रोज महिला दिवस हैं. उन्होंने कहा अपनी क़ाबलियत को पहचाने और काम करे. आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जंहाँ हम पुरषों की बराबरी नहीं कर सकती. शशक्तिकरण पर आयोजित चर्चा सत्र में राहुल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की सह सचिव कृष्णा तिवारी,सी.ए.प्रीति सावला,सी.ए. ब्लॉसम डिसूजा- वीपी फाइनेंस एंड अकाउंट्स एक्सिक्स बैंक,टैक्स कंसलटेंट एंड. निकिता बधेका,सी. ए शीतल शाह ने उपस्थित महिलाओं को सफलता के सुझाव दिये.कृष्णा तिवारी ने कहा की दीर्धकालीन सफलता के लिये आज हमे अपडेट रहना होगा. जिस तरह किसी पुरुष की सफलता का श्रेय महिला...

महिला यौन उत्पीडन पर सेमिनार 

मुंबई- 'कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न'विषय पर के एल. तिवारी आर्किटेक्चर कॉलेज के और से सेमिनार का आयोजन महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग व मुंबई विश्व विद्यालय-महिला विकास प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. आयोजन में सामाजिक संगठन सोशल आर्गेनाईजेशन अपॉन लाइफ व युथ फोरम ने सक्रिय भूमिका निभायी. नालासोपारा स्थित कॉलेज में विद्द्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनिता गुप्ता (मोटिवेशनल ट्रेनर)ने विस्तार से बताया व कहा की ऐसे मामलो में किसी ने भी चुप्पी नहीं बरतनी चाहिए व मामले के बारे में शीघ्र बताना चाहिए.उन्होंने विद्द्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए.उपस्थित मेहमानों का स्वागत कॉलेज की प्रिंसिपल रुपाली गुप्ते ने किया.सेमिनार में युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर.जैन व अन्य मान्यवर उपस्थित थे.  

शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी - डॉ जया पारेख

चित्र
दीपक आर जैन  मुंबई -जीवन में आगे बढ़ने के लिये सिर्फ शिक्षा ही नहीं मजबूत चरित्र निर्माण की भी उतनी ही आवश्यकता हैं.  और इसमें में पूरी तरह से प्रयासरत हूँ. देश का हर विद्द्यार्थी होनहार हैं जरुरत हैं हम उसको पहचाने और उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिये उसे प्रोत्साहित करे. उपरोक्त विचार प्रतिस्ठित शिक्षण संस्था राम रत्ना इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जया पारेख ने व्यक्त किये. पिछले 17 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र से जुडी डॉ पारेख ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा की आज विद्द्याथी में ज्ञान लेने की क्षमता,सही समय पर उसका उपयोग होने की जानकारी,फैसला लेने की क्षमता,मिलकर पढ़ने के गुण,आत्मविश्वास आदि होना बहुत जरूरी हैं.उन्होंने कहा पहले हम हर पाठ को याद करते थे आज वह जरूरी नहीं हैं क्योंकि आज एक बटन दबाने पर सबकुछ मिल जाता हैं. इसलिए हमे कितना चाहिये,कब चाहिये और कैसे इसका उपयोग करना यह भी पता होना आवश्यक हैं.यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखी जा सकती हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  पढ़ने के टैलेंट को बहुत महत्व दिया जाता हैं.विद्द्यार्थी क...

रक्तदान व चिकित्सा शिविर संपन्न

चित्र
रक्तदान व चिकित्सा शिविर संपन्न  2064 मरीज लाभान्वित    भायंदर- दि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ लायंस क्लब के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में  लायन डिस्ट्रिक्ट 323-A 3,सोशल आर्गेनाईजेशन अपॉन लाइफ,युथ फोरम,नरसिम्हा आदि अनेक संगठनों के तत्वावधान में भव्य रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 2064 मरीज लाभान्वित हुए.  भायंदर(वेस्ट)स्थित देव वाटिका हॉल में स्व.रामजीभाई सिंघानिया की स्मृति में आयोजित  शिविर का उद्घाटन श्रीमती सुशीला सिंघानिया, रमेश बंबोरी,योगेंद्र नंदोला ने किया. साईं वेदांत होस्पिटल द्वारा विभिन्न रोगों के उपचार के अलावा नेत्र चिकित्सा लायन दीपक वैद्य,दंत चिकित्सा-ख़ुशी डेंटल केयर,मधुमेह जांच,रेकी हीलिंग संतोष गोयलने सेवाएं दी. निर्भय भारत सामाजिक संगठन द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी . इस अवसर पर महापौर गीता जैन,,लायन डिस्ट्रिक्ट 323-A3  के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रशांत पाटिल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दयाशंकर पांडेय(चालु पांडे),वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील पाटोदिया,राहुल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के स...

रेकी विद्धा सरल व असरदार हैं-संतोष गोयल

चित्र
दीपक आर.जैन  मुंबई -रेकी एक जापानी भाषा का शब्द हैं जो रे और की से मिलकर बना हैं. रे का अर्थ हैं सर्वव्यापी और की का मतलब हैं जीवनशक्ति अर्थात रेकी का शाब्दिक अर्थ सर्वव्यापक जीवनशक्ति हैं. वे कहती हैं  रेकी आध्यात्मिक विद्धा हैं. सकारात्मक ऊर्जा को एकत्रित कर उसका उपयोग खुद के लिये और दूसरों पर करना हैं.  रेकी जीवन के हर क्षेत्र में काम करती हैं.  उपरोक्त विचार रेकी प्रशिक्षक संतोष गोयल ने व्यक्त किये जो पिछले कई वर्षों से इस विद्धा को सीखकर लोगों तक पहुचाने का प्रयास कर रही हैं. संतोष कहती हैं कि रेकी की प्रसिद्धि का प्रमुख कारण इसका एकदम सरल व असरदार होना हैं. रेकी का प्रयोग व्यक्ति में निहित ऊर्जा के स्तर  को नियोजित करने एवं विश्रांति के लिये किया जाता हैं. जिसके परिणाम स्वरुप व्यक्ति अपनेआप को ऊर्जावान महसूस करता हैं और उसके कार्यकुशलता में वृद्धि होती हैं. यह सिर्फ बात ही नहीं इससे मैंने अपनेआप में और परिवार के में भी बदलाव देखा तब इस बात की अनुभूति हुई की जो चीज आप के जीवन को ऊर्जावान बनाने के साथ सकारात्मकता की और ले जा रही हैं उसे जनजन तक...

युथ फोरम का आरोग्य सेवा सप्ताह संपन्न

चित्र
दो हजार से ज्यादा बच्चे लाभान्वित  भायंदर -जीवन में सफल होना है तो सोच अच्छी और सकारात्मक होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि जैसा हम सोचते हैं वैसा संदेश प्रकर्ति को जाता हैं और हम वैसा ही वापस पाते हैं. सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करेंगे तो उस लक्ष्य को पाना आपके लिए बहुत आसान और निश्चित होगा. सोच स्वाभाव ही नहीं शरीर को भी बिगाड़ता हैं. उपरोक्त विचार रेकी प्रशिक्षक संतोष गोयल ने वीडीजे ग्रुप,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम  और लायंस क्लब ऑफ़ ठाकुर काम्प्लेक्स(केटीसी) की और से आरोग्य सेवा सप्ताह के तहत आयोजित अचीविंग सक्सेस एंड मेमरी  टेक्निक्स (सफलता पाने और याद रखने के नुस्खे) विषय पर सेमीनार में व्यक्त किये. पढाई के प्रति निराशात्मक दृष्टिकोण ना रखे.यह आपको अपने लक्ष्य में अनअपेक्षित सफलता दिलायेगा. निरंतर सकारात्मक सोच आपकी ऊर्जा बढ़ाएगी और अभ्यास के प्रति रूचि भी. एक सप्ताह  तक चले  कार्यक्रमों का उद्घाटन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट वसई ब्रांच के उपाध्यक्ष सी.ए. नीतेश कोठारी ने किया.सेवा सप्ताह में वॉकहार्ड हॉस्पिटल के विशेषग्यो ने...

विश्व वंदनीय कल्पतरु श्री विजय राजेन्द्रसूरीश्वर्जी म.सा.

चित्र
जन्मदिन व पुण्यतिथि पर विशेष  प्रस्तुति-दीपक आर.जैन  परम पूज्य कलिकाल कल्पतरु आचार्य श्री विजय राजेंद्रसूरीस्वरजी म.सा. जिनशासन का वह कोहिनूर है जिसके बारे में जितना लिखा जाये कम हैं. सयम जीवन आपका बहुत ही कठोर रहा. आज दूर दूर से लोग आपकी एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से मोहनखेड़ा आते हैं. यहाँ आनेवाला व्यक्ति रोता हुआ आता हैं और हस्ते हुए जाता हैं. ऐसे लाखो उदहारण आपको मिल जायेंगे. आपका जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों एक ही दिन आते हैं. आपका जन्म वि.सं. १८८३ पोष सूद ७, ३ दिसंबर १८२७ को ऋषभदासजी की धर्मपत्नी केशरबाई की कुक्षी से हुआ| आपका नाम रत्नराज रखा गया| आपके एक बड़े भाई माणिकचंदजी, दो बहने – प्रेमा,गंगा ही| माता-पिता के देहांत के बाद उनका मन घर में नहीं लग रहा था, उन्हीं दिनों भरतपुर में पू. प्रमोदसूरीजी पधारे| उनके व्याख्यान सुनकर एवं संसार की वास्तविकता समझ, संसार से विरक्ति हुई| संसार असार लगने लगा| इस प्रकार चिंतन में कुछ दिन बीते | वैराग्य अति दृढ़ होने लगा तो समय देखकर बड़े भाई मानिकचंद से अपनी भावना कही| पहले तो भाई माणिकचन्दजी ने मन किया, लेकिन आपकी द...