राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.की 200 वीं जन्म शताब्दी निमित्ते भारत भर में भव्य चित्र प्रदर्शनी-रथयात्रा
श्री राज राजेन्द्र सूरीश्वरजी जैन प्रतिष्ठान का आयोजन
पुना :- धर्ममय नगरी कात्रज तीर्थ में श्री राज राजेन्द्रसूरीश्वर प्रतिष्ठान गुरुधाम की पावन धरा पर अभिधान राजेन्द्र कोष के रचयिता, 20 वीं शताब्दी के युगपुरुष, नाम स्मरण से हाजराहजूर, पुण्य ऊर्जा के पूंज, प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव श्री विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा की 200 वीं जन्म शताब्दी निमित्ते भारत भर में भव्य चित्र प्रदर्शनी-रथयात्रा का आयोजन किया गया है।
प्रतिष्ठान ने बताया कि कार्यक्रम डॉ. मुनिराज श्री लाभेश विजयजी म.सा. आदि ठाणा की उपस्थिति में 09 मार्च 2025, रविवार को सुबह 09 से 11.00 बजे इसका प्रयाण व शुभारंभ राज्य के उच्च एवं तन्त्र शिक्षा तथा संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल,शासन रत्न, भामाशाह दीपचंदजी सोहनराजजी कटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा।इस अवसर पर नवकारशी के लाभार्थी स्व. शा. अशोककुमार शांतिलालजी वाघरेचा फर्म अरिहंत मेटल, दत्तनगर, कात्रज, अरिहंत एंटरप्राइज़ेस, शिंदेवाडी, पुना परिवार हैं। आयोजक व निमंत्रक श्री राज राजेन्द्र सूरीश्वरजी जैन प्रतिष्ठान (रजि.), पूणे 121/122, आगम तीर्थ समीप, कात्रज, पुना (महाराष्ट्र) हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें