संदेश

कर्मग्रंथ भाग - 1 ( कर्मविज्ञान ) का विमोचन

चित्र
रत्नसेन सूरीश्वरजी आलेखित पुस्तक   भायंदर :- श्री शांतिनाथ भगवान के सानिध्य में व श्री प्रेम-रामचन्द्र भद्रंकर-महोदय- पुण्यपाल-वज्रसेन हेमभूषणसूरिभ्यो समुदाय के मरुधर रत्न, जैन हिन्दी साहित्य दिवाकर परम पूज्य आचार्य श्री विजय रत्नसेन सूरीश्वरजी म.सा.द्वारा हिन्दी भाषा में आलेखित कर्मग्रंथ भाग - 1 ( कर्मविज्ञान )हिन्दी विवेचन का भव्य विमोचन होगा । श्री त्रिभुवन तारक जैन संघ, भायंदर (W).,द्वारा रविवार 2 अप्रेल को आयोजित कार्यक्रम में विमोचन सुबह  9.30 बजे अरुण राठोड, भरत महेता, जितेन्द्र सोनिगरा करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित रहने की विनंती संघ ने की हैं।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक विशेषांक का विमोचन

चित्र
  महाराष्ट्र जैन वार्ता का कार्यक्रम पुना :- महाराष्ट्र जैन वार्ता के वर्तमान शासनाधिपति भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांक का विमोचन प्रसिद्ध उद्धोगपति प्रकाश धारीवाल ने किया।इसके संपादक अभिजीत डुंगरवाल हैं।

2 अप्रैल को मीरा-भाइंदर में स्वतंत्र वीर सावरकर गौरव यात्रा

चित्र
गौरव यात्रा से जुड़ने नेताओं की अपील भायंदर :-   स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लगातार अपमान जनक व भ्रामक बयानबाजी  का जवाब देने के लिए महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे गुट) गुट ने पूरे राज्य में सावरकर गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की है।यह गौरव यात्रा 30 मार्च से 6 अप्रैल तक पूरे राज्य में निकाली जाएगी।  मीरा भायंदर शहर में यह यात्रा 2 अप्रैल को निकाली जाएगी जिसकी जानकारी आज एक संयुक्त पत्रकार परिषद में दी गई।परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष एंड रवि व्यास, विधायिका गीता जैन,व शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक आदि मौजूद थे।  व्यास के अनुसार कांग्रेस व उसके नेता राहुल गांधी स्वतंत्र वीर सावरकर के खिलाफ लगातार अनाप-शनाप व अपमानजनक बयान बाजी कर रहे हैं,जबकि असलियत यह है कि राहुल गांधी ने ना तो कभी वीर सावरकर का इतिहास पढ़ा और ना ही कभी असलियत जानने की कोशिश की, अपनी कुंठा को किसी महापुरुष पर इस तरह से निकालने के तरीके की निंदा करते हुए व्यास ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।जिलाध्...

महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में ऐश्वर्या को सिल्वर

चित्र
सरकार, कॉर्पोरेट संस्थाएं सहयोग करे ऐश्वर्या जैसे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस देश मे हैं। कई खिलाड़ी आर्थिक स्थिति के चलते आगे नही बड पाते हैं। ऐश्वर्या भी बहुत साधारण परिवार से है, और बहुत मेहनत करके वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। शहर के दो अखाड़े के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं। मेरा सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट जगत व सरकार से अनुरोध है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग करें। दीपक जैन अध्यक्ष- यूथ फोरम   भायंदर :- कुश्ती में बेटीयां भी अब बडा नाम करने लगी है। ऐश्वर्या सणस ने सिल्वर मेडल जीत कर भायंदर में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में भी भायंदर का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय खेल है जो अब राष्ट्रीय स्तर से होता हुआ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हो रहा है। सांगली में आयोजित पहली महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में भायंदर पश्चिम स्थित जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा की पहलवान ऐश्वर्या सणस ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता हैं। उसके माता पिता बहुत साधारण परिवार से है। मीरा भायंदर की रहने वाली ऐश्वर्या अब तक नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुकी...

पर्यटन विकास योजना के तहत धारावी किला संवर्धन के लिए 25 करोड़

चित्र
सभी किलो का होगा विकास सांसद राजन विचारे का समिति ने किया सम्मान भायंदर :- भायंदर (प.) में अरब सागर के किनारे पाली उत्तन स्थित ऐतिहासिक जंजीरे धारावी किले के संरक्षण और संवर्धन के प्रथम चरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत 25 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि के लिए राज्य सरकार से सतत प्रयत्न करनेवाले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) के सांसद राजन विचारे का सम्मान चैत्र नवरात्रोत्सव के दौरान जंजीरे धारावी किला संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्रेयश सावंत व सचिव रोहित सुवर्णा तथा शिवप्रेमी सदस्यों ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पिछले 26 वर्षों से जंजीरे धारावी किले के संरक्षण के लिए स्थानीय समाजसेवी व पूर्व नगरसेवक रोहित सुवर्णा प्रयत्नशील थे। आखिर इस कार्य के लिए सांसद राजन विचारे ने महाराष्ट्र राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से 30 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसमें से 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और 10 करोड़ की राशि मीरा-भायंदर मनपा को आवंटित की जा चुक...

मिरा भाईंदर महानगरपालिका तर्फे सर्वोत्कृष्ट आशा स्वयंसेविका पुरस्कार वितरण सोहळा संपन्न

चित्र
अधिक जोमाने काम करण्यासाठी प्रोत्साहन भाईंदर :- मिरा भाईंदर महानगरपालिका तर्फे प्रशासक दिलीप ढोले यांच्या हस्ते सर्वोत्कृष्ट आशा सेविका पुरस्कार वितरण सोहळा झाला. सदर कार्यक्रमात अतिरिक्त आयुक्त अनिकेत मानोरकर, उपायुक्त मारुती गायकवाड़,उपायुक्त संजय शिंदे, उपायुक्त अस्मिता पिंपले,वेधकीय अधिकारी नंदकिशोर लहाने अधिकारी प्रमोद पवळ सहाय्यक आयुक्त सहायक आयुक्त योगेश गुणीजन,सहाय्यक आयुक्त प्रियंका भोरुले,आरोग्य विभाग कर्मचारी आशा स्वयसेविका उपस्थित होते. निरा शाईंदर महानगरपालिका सार्वजनिक आरोग्य विभाग, राष्ट्रीय आरोग्य अभियान अंतर्गत सर्वोत्कृष्ट अशा स्वयंसेविका पुरस्कार सोहळा आयोजित करण्यात आला होता। राष्ट्रीय शहरी आरोग्य अभियानात सहायने वंचित भागात आरोग्य विषयी जनजागृति व वविध विषयी वर माहिती देण्यासाठी महानगरपालिका कढून आशा स्वयंसेविका नियुक्त करण्यात आलेल्या आहेत. आशा स्वयंसेविकांत समारा समान प्राप्त करण्यासाठी त्यांना पुन्हा अधिक जोमाने काम करण्याची प्रेरण देण्याकरिता उत्कृष्ट कार्य महानगरपालिका स्तर वरील तीन सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेविका पुरस्कार देण्यात शासनाने निधी मंजुर केला आहे....

रविवार को भायंदर में भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन

चित्र
विक्की डी पारेख मचायेंगे भक्ति की धूम भायंदर :-  श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के निमित भव्य प्रभुभक्ति एक शाम - महावीर के नाम का भव्य आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया है। श्री कल्याण मित्र जैन महासंघ व विभिन्न संस्थाओं की और से रविवार,2 अप्रैल, शाम 6.30 बजे से अग्रवाल ग्राउंड, तेरापंथ भवन के पास, भायंदर (वेस्ट) में आयोजित कार्यक्रम में युवा संगीत रत्न विक्की डी पारेख भक्ति की धूम मचायेंगे ।संचालन ललित परमार करेंगे।भक्ति के दौरान आकर्षक लक्की ड्रॉ रखे गए है। पास के लिए सुबह 10 से 1  बजे तक जिनय इमिटेशन आकाश गंगा बिल्डिंग, देवचंद नगर, भायंदर वेस्ट अथवा वर्धमान मोबाइल,महालक्ष्मी स्वीट के पास, सुदामा नगर, भायंदर वेस्ट,धर्मेश रांका 9820201534, मनीष मुनोत 9029474910, अमित ललवानी 9867933046 अर्पित ऑप्टिकल जायका होटल के निचे, महाराजा स्वीट्स के पास, मैक्सस मॉल, भायंदर (वेस्ट),किशोर जैन 9967438109 हसमुख मुथा 9819169780 से संपर्क करें।

महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में ऐश्वर्या सणस को सिल्वर मेडल

चित्र
सरकार,कॉर्पोरेट स्थाएं सहयोग करे ऐश्वर्या जैसे बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस देश मे कई हैं।कई खिलाड़ी आर्थिक स्थिति के चलते आगे नही बड पाते हैं।ऐश्वर्या भी बहुत साधारण परिवार से है, और बहुत मेहनत करके वह इस मुकाम पर पंहुची हैं।शहर के दो अखाड़े के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं।मेरा सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट जगत व सरकार से अनुरोध है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को सहयोग करें। दीपक जैन / अध्यक्ष युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन(युथ फोरम) भायंदर  : - सांगली में आयोजित पहली महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में भायंदर पश्चिम स्थित जय मल्हार कुश्ती अखाड़ा की पहलवान ऐश्वर्या सणस ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता हैं। उसके माता पिता बहुत साधारण परिवार से है। मीरा भायंदर की रहने वाली ऐश्वर्या अब तक नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुकी हैं। ऐश्वर्या पिछले पांच सालों से जय मल्हार कुश्ती अखाड़े में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद अकोले के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने जय मल्हार अखाड़ा का नाम गौरान्वित किया है। उसकी सफलता से जय मल्हार कुश्ती अखाड़...

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव पर भव्य रथ यात्रा व कवि सम्मेलन

चित्र
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का आयोजन अहमदाबाद :- भगवान महावीर स्वामी के 2622 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य रथ यात्रा व विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।शोभा यात्रा 3 अप्रेल को सुबह 7 बजे शुरू होगी व शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी।  दिगंबर जैन सोशल ग्रुप आयोजित रथयात्रा में मुख्य आकर्षण 700 किलो शुद्ध चांदी से निर्मित राजस्थान के कुचामन शहर का अति प्राचीन लगभग 100 वर्ष पुराना अद्भुत रथ,सबसे आगे घोडे पर धर्म ध्वजा लेकर चलेंगे,मशहूर भजन सम्राट शिवा एंड टीम ओर्केस्ट्रा, शानदार बरगी, प्रख्यात बैंड बाजा टीम कई और आकर्षण भी होंगे। एक शाम- जिनवर के नाम कार्यक्रम 2 अप्रेल को शाम 6 बजे से मनोरमा पार्टी प्लोट, पारस नगर के सा ए, ई, सी चार रस्ता, सोला रोड, नारणपुरा अहमदाबाद में शुरू होगा।  भक्ति की धूम आशीष जैन जमायेगें। कवि सम्मेलन में डॉ  अनामिका जैन अंबर प्रसिद्ध कवियत्री,जानी वैरागी मध्यप्रदेश,अर्जुन अल्हड़ राजस्थान,विनोद पाल लाफ्टर चेम्पियन दिल्ली,पंकज जैन फनकार मध्यप्रदेश,संपत सुरीला राजस्थान से अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।इसके अलावा 1008 दीपको से भगवान महावीर की म...

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

चित्र
ॐ नागेश्वर महादेव मंदिर का कार्यक्रम भायंदर :- भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ॐ नागेश्वर महादेव मंदिर अतंर्गत श्री राम सत्संग केन्द्र तथा समस्त हिंदू संगठनों की और से विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक नरेश नीले ने बताया कि श्री रामनवमी शोभायात्रा गुरुवार 30 अप्रेल को शाम 4 बजे जय अंबे नगर नं. 2 से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड ,60 फीट रोड, भाजी मार्केट भायंदर(वेस्ट) के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवसेना गली के ॐ नागेश्वर महादेव मंदिर में समापन होगा।इसकी प्रेरणा उन्हें विश्व हिंदु परिषद के नेता अशोक सिंघल से मिली है।उन्होंने प्रत्येक घर से सपरिवार एवं अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। जन्मोत्सव की सहयोगी संस्थाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,हिंदू जनजागृति समिती,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, हिंदू हरिजन सेवा संस्था,वाल्मिकी समाज,हिंदू राष्ट्र सेना,गोर शक्ति फाउंडेशन,इस्कॉन संस्था  यादव सेवा संघ,मिथीलांचल ग्रुप,जय भीम संस्था,मधेशिया कांडू फाउन्डेशन,कट्टर हिंदू ग्रुप,...

पीयूषचंद्र विजयजी ने चार अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाये

चित्र
हर घर दीप जलायें मुंबई :-   इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक  गच्छाधिपति ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के शिष्य मुनिश्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा ने चार अप्रैल को ही महोत्सव की तरह मनाने की अपील की है। पत्र के माध्यम से मुनिश्री ने बताया कि समाज शासकीय अवकाश पर ध्यान नहीं दें। हमें शास्त्रों एवं पंचांगों के आधार पर ही जन्म कल्याणक मनाना है। जैन पंचांग के अनुसार चार अप्रैल को जन्म कल्याणक मनाने का उल्लेख है। बिना किसी तर्क-वितर्क में पड़े चार अप्रैल को महोत्सव मनाकर धर्म आराधना करें। उन्होंने कहा कि शासनाधिपति के कल्याणक पर घर घर डीप जलायें और अहिंसा के संदेश को घर घर पहुंचाएं।

शैलेश पांडे को उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान

चित्र
सांसद राजन विचारे ने किया सम्मानित भायंदर :- सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे को आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान दिया गया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद राजन विचारे ने शैलेश पांडे को ठाणे में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया. टीवी चैनलों पर शिवसेना (उद्भव बालासाहेब ठाकरे) का पक्ष मजबूती के साथ रखने वाले पांडे पिछले 30 सालों से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख रहे आनंद दिघे ने की थी. अब इसकी बागडोर सांसद राजन विचारे के हाथ में हैं. स्व. धर्मवीर आनंद दिघे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विचारे ने पांडे को शॉल, स्मृति चिह्न प्रदान किया. शैलेश पांडे ने आयोजन समिति एवं सांसद राजन विचारे के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से समाजसेवा का कार्य करने में मनोबल बढ़ेगा एवं अत्यधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.

लायंस पैथोलॉजी सेंटर' की शुरुआत

चित्र
लायंस क्लब का सरहानीय कार्य मुंबई :- लायंस क्लब मालाड बोरीवली व लायंस क्लब मालाड बोरीवली कॉलेज चैरिटी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, उनके द्वारा संचालित प्रहलादराय डालमिया लायंस कॉलेज, सुंदर नगर, मालाड (वेस्ट) स्थित परिसर में 'लायंस पैथोलॉजी सेंटर' का उद्घाटन विधायक  विद्या ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पैथोलॉजी का ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष लायन विनोद ब. डालमिया ने फीता काटकर, इस रियायती दरों पर उपलब्ध रोग निदान केंद्र का उद्घाटन किया | ट्रस्टी लायन कन्हैयालाल घ. सराफ, लायन श्यामसुंदर रुइया व लायन अशोक बैरागरा के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में सेवा प्रबंधन अध्यक्ष लायन शरद रूइया, योजना समन्वयक लायन विकास क. सराफ व लायन अतीत रुइया, संस्थाध्यक्ष लायन मनीष कामलिया, महामंत्री लायन निर्माण क. सराफ, कोषाध्यक्ष लायन निलेश बंसल, समाजसेवी  जयप्रकाश ठाकुर, पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर, कॉलेज प्रबंधन के लायन कमल रुइया तथा लायन आशिष कामलिया सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति व आम नागरिक उपस्थित थे | इस केंद्र में संपूर्ण स्वास्थ्य परिक्षण की सारी सुविधाएँ बहुत ही किफायती दरों पर समाज...

भायंदर में निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र शुरू

चित्र
हर शनिवार को सेवाएं भायंदर :- सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) की और से निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र शुरू किया गया हैं।इस अवसर पर शेरॉन सलढाना व महिला रिक्षा चालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक एंड ममता हसराजानी व निर्मला माखीजा ने बताया कि भायंदर(वेस्ट) स्थित अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल में उदघाटन भायंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम बी पाटिल व भरोसा सेल की पुलिस निरीक्षक तेजश्री शिंदे ने किया।उपस्थित अतिथियों ने फोरम के इस उपक्रम की प्रशंसा की।पाटिल ने फ़ोन नंबर 112 के बारे में बताया साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने किये जा रहे कामों की जानकारी दी।संचालन दीपक जैन ने किया। विशेषज्ञ वकीलों द्वारा हर शनिवार को सेवाएं दी जाएगी।अपोइंटमेंट लेना अनिवार्य है।इस अवसर पर एंड अनिल शर्मा, एंड सी बी शुक्ला,एंड  मोइज़ शेख,एंड तरुण शर्मा,एंड सुमिता चिलवेरी,सूरज नांदोला, राकेश अग्रवाल, दिनेश सराफ,पिंकी सतसंगी,राहुल यादव,गौरांग कंसारा,नरेश नीले सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए 7718053020 / 9004242210 पर संपर्क कर...

भायंदर में निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र

चित्र
हर दूसरे व चौथे शनिवार को सेवाएं भायंदर :- सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) की और से निशुल्क कानूनी सलाह केंद्र की शुरूआत की जा रही हैं। कार्यक्रम की संयोजक एंड ममता हसराजानी व निर्मला माखीजा ने बताया कि भायंदर(वेस्ट) स्थित अवर लेडी ऑफ़ वेलंकनी हाईस्कूल में 25 मार्च को इसका उद्घाटन सुबह 11 बजे पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता करेंगे।विशेषज्ञ वकीलों द्वारा हर दूसरे व चौथे शनिवार को सेवाएं दी जाएगी।अपोइंटमेंट लेना अनिवार्य है। संपर्क 7718053020