नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी - मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार
सुखी परिवार फाउंडेशन का कार्यक्रम 12 नवंबर को
नई दिल्ली :- नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी. मेंस्ट्रुअल केयर सबका यह सभी का अधिकार है।नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी। मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार है, और यह एक महत्वपूर्ण विषय है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक स्थिति से जुड़ा हुआ है।
इस संदर्भ में सुखी परिवार फाउंडेशन (गुजरात) द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन -2025 का आयोजन गणि राजेंद्र विजयजी म.सा.के मार्गदर्शन में किया गया है।इस सम्मेलन में महिला स्वास्थ्य और जागरूकता 'Menstrual Health and Hygiene Awareness' पर विचार गोष्ठी तथा अन्य विषयों पर विचार होगा।
बुधवार, 12 नवंबर,दोपहर 3:00 बजे से चिन्मय मिशन, 89 लोथी एस्टेट, लोथी रोड, नई दिल्ली का सम्मेलन जैन संत डॉ. गणी राजेंद्र विजय महाराज के सान्निध्य में होगा।मुख्य अतिथि डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री, भारत सरकार,अति विशिष्ट अतिथि सावित्री ठाकुर , केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि बांसुरी स्वराज, सांसद,वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश,सत्या शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति, पूर्वी दिल्ली नगर निगम होंगे।
RSVP: 9350875252 | 7042555077 | semwal.p@gmail.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें