संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आचार्य विभव सागरजी महाराज संघ का भव्य मंगल प्रवेश

चित्र
सदमार्ग का उपयोग कर कल्याण करें  अभिषेक जैन लुहाडीया / रामगंजमंडी बांसवाड़ा :- आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज का श्री आदिनाथ दिगंबर जैन  मंदिर मोहन कॉलोनी, रातीतलाई में मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य ससंघ की अगवानी  में समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही आचार्य श्री की अगवानी में  महिलाओं ने कलश के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसमें एक वेशभूषा में महिलाएं  कलश लेकर आगे बढ़ती रहीं  प्रवेश के बाद धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य में अनंत समग्र  हैं, उसका वह सदमार्ग पर उपयोग कर कल्याण करें। अपने एकांत व स्याद वाद  विषय पर बोलते हुए कहा कि इन सिद्धांतों में सबकी भावनाओं का आदर  किया जाता है जिसे अपनाने से विवाद नहीं होता है। हमें हर पहलू में गुण  देखना चाहिए और इसे बढ़ाना चाहिए। 

कुछ कार्य भाग्य पर आधारित होते है:-वर्धमान सागर

चित्र
  कुछ काम पुरुषार्थ पर खिमलासा: - संसार में प्रकृति के सभी कार्य समय पर हुआ करते है। समय से पहले और  भाग्य से ज्यादा, न किसी को मिला है न मिलेगा। यह एक नीति वाक्य है। कुछ  कार्य ऐसे होते हैं जिनका समय निश्चित रहता है। कुछ कार्य ऐसे होते है, जो  भाग्य पर आधारित होते हैं और कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जो पुरुषार्थ पर  आधारित होते हैं। यह बात खिमलासा में अल्प प्रवास पर आए आचार्य वर्धमानसागर जी  महाराज (दक्षिण) ने ‘समय के महत्व’ को प्रतिपादित करते हुए धर्म सभा को संबोधित  करते हुए कहीं। आचार्य श्री ने कहा कि समय के महत्व को समझो। समय के महत्व को  समझने वाला जीवन के महत्व को समझ सकता है।   अभिषेक जैन लुहाड़ीया /रामगंजमंडी

धर्म को धारण कर जो स्वीकार करे वही धर्म है :- मुनि निर्मोह सागर

चित्र
सतसंगी के साथ समय बितायें आष्टा :- धर्म को जो धारण करें स्वीकार करें वहीं धर्म है। वस्तु का स्वरूप  ही धर्म ही है। वास्तविक धर्म क्या है। संसार में जो दुख मिल रहा है वह  अज्ञानता के कारण मिल रहा है। सनासर समंदर से कैसे पार किया जाए यह सभी  आचार्यों ने हमें बताया है। रत्नत्रय की एकता ही मोक्ष मार्ग है। जो धर्म  में लग गया मानों वह मोक्ष तो प्राप्त करेगा निश्चित ही है। यह नहीं सोचे  हमें स्वर्ग ही जाना है इसके आगे भी कोई जगह है जो है मोक्ष। उपरोक्त विचार मुनिश्री 108 निर्मोह सागर जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहीं। मुनिश्री ने  कहा कि थोड़ी सी परेशानी आती है और हम धर्म को छोड़ देते हैं। हमारी आस्था ही  हमें धर्म से जोड़ रखती है। अपने अंदर धारण करना पड़ेगा जब ही हम दृढ़ निश्चय  कर पाएंगे। अनंत काल से जो संसार भ्रमण हो रहा है वह अपनी मिथ्या मान्यताओं के कारण हो रहा है। नियम लेने से कभी डरना नहीं चाहिए। अपने अंदर  की दृढ़ता बनाए रखना चाहिए। भगवान की पूजन प्रतिदिन करना चाहिए। जो धर्म  हमें उत्तम सुख की ओर ले जाने वाला है उसकी शरण में हमें रहना चाहिए। पल पल  हम कर्मों का आश्रव करते रहते हैं। उसी का

अतिशय क्षेत्र सरोद पार्श्वनाथ नवीन मंदिर का शिलान्यास

चित्र
जैन समाज का एक भी घर नही अभिषेक जैन लुहाड़िया / रामगंजमंडी  डोलाजी :- पूज्य मुनिश्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज के सानिध्य में डोला जी मे अतिशय क्षेत्र सरोद समिति की  मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें उदयपुर से पधारे पंडित  महावीर प्रसाद  जैन के निर्देशन में दिनांक 14  मार्च 2021 को सरोद अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ जिनालय के शिलान्यास का  कार्यक्रम तय हुआ। यह आगम मे वर्णित है एवम  सभी आचार्य भगवंतों का कथन  है कि सो जिनालय नए बनाओ ओर एक प्राचीन जिनालय का जीर्णोद्धार कराओ बराबर पुण्य लगेगा।   एक  विवरण यह क्षेत्र भवानीमण्डी राजस्थान से 8 किलोमीटर की दूरी पर है यह प्रतिमा अत्यंत मनोहारी है। जो एक बार पार्श्वनाथ प्रभु की प्रतिमा का दर्श करता है बस एक टक बाबा को निहारता रहता है। यह क्षेत्र काफी अतिशय लिए हुए है। यहाँ पर कभी कभी घण्टियों की अनाहद भी सुनाई पड़ती है।    ग्रामीण ज़न की आस्था का केंद्र बिंदु  अतिशयकारी बाबा की प्रतिमा को ग्रामीण जन अपना आराध्य देव मानते है। यहा जैन समाज का एक भी घर नही होने के कारण मिश्रोली भवानीमंडी वासियो ने अपने नगर में लाने का प्रयास किया, तो ग्रामीण जनों ने नही ले जाने दि

वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

चित्र
  नारायण सेवा संस्थान का कार्यक्रम भायंदर :- जीवन ज्योती फाउंडेशन मीरा भायंदर व नारायण सेवा संस्थान  भायंदर शाखा की और से 72 वां गणतंत्र दिवस बुजुर्गो  के साथ मनाया और अपने माता पिता के सरूप मे उनसे आशीर्वाद भी लिया.  भायंदर वेस्ट के गोराई  विलेज के मनोरी रोड पर स्थित सुनंदा फाउंडेशन द्रारा संचालित  राधिका ओल्ड ऐज होम में ध्वजारोहण कार्यक्रम  में संस्था के सदस्यों के अलावा मेहमानों का भी सहयोग मिला. इस अवसर पर कान्तिलाल बाबेल, किशोर जैन, मनीष मुणोत, राजेन्द्र चान्डक, कीर्ति कोठारी, संजीव शर्मा , ललित जैन ,गिर्वान भाई, सीमा पारेख, भावना तिवाड़ी,निलेश गांधी, संजय शर्मा, अतुल भाई, श्रीमती कोमल अग्रवाल, कुसुम शर्मा, संतोष अग्रवाल, वन्दना नानावटी, सरिता नाईक, बल्विदर कौर, मैग्गी नेरोन्हा, भारती त्रिवेदी, मनीषा नाइक,  नीलोफर  सयद, नायडू  मैडम, सायरा मंसूरी, अतुल  शाह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम में ओल्ड एज  होम में सेवा कार्य करने वाले योगेश ठाकुर , अनिता ठाकुर का सत्कार किया गया. समाजसेवी नीलेश ग़ांधी व हेमाली गांधी ने अपनी 16 वी विवाह वर्षगांठ  आश्रम  में मनाई .कार्यक्रम में स

पत्रकारिता कोष 2020 का विमोचन

चित्र
मुंबई :- पत्रकारिता कोश के 20वें अंक के साथ दै. सामना के वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर पवार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  प्रेम शुक्ल, मुंबई मित्र/वॄत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे, वरिष्ठ पत्रकार  विमल मिश्र, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष  पवन त्रिपाठी, संपादक आफताब आलम, सहायक संपादक राजेश विक्रांत, विकलांग की पुकार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी के अलावा अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, आशीर्वाद के अध्यक्ष डॉ. ऊमाकांत बाजपेयी,  सुप्रसिद्ध कवि सागर त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सैयद सलमान,  सुनील सिंह, अजय सिंह, रवि यादव, सलाम शेख, आदि मौजूद थे. विकलांग की पुकार की ओर से एक शाम साहित्य के नाम आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र ने  तथा आभार डॉ. अनंत श्रीमाली ने व्यक्त किया. कोष के संपादक आफताब आलम का यह सरहानीय प्रयास हैं.उन्हें बहुत बहुत बधाई.

स्टेचू ऑफ यूनिटी के पास है जैन मंदिर

चित्र
  दर्शन पूजन का लाभ अवश्य ले जैन हितेश संखलेचा राजपीपला :- स्टेचू ऑफ यूनिटी के पास में केवड़िया कॉलोनी( जहां पर अभी नया रेलवे स्टेशन बना हुआ है )वहां से थोड़ी दूरी पर एकता मॉल के पीछे एक अपना मुनीसुव्रत स्वामी मूलनायक का जैन मंदिर आया हुआ है। यह मंदिर करीब 30 साल पुराना है। जैनो का एक भी घर यहां पर नहीं है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यू से यह जैन मंदिर करीब 3 किलोमीटर दूरी पर आया हुआ है। सभी जैन समाज के लोगों से निवेदन हैं  जब स्टैचू ऑफ यूनिटी की विजिट करें तब इस मंदिर का दर्शन सेवा पूजा का जरूर लाभ ले। अभी  पुजारी ही उस मंदिर की देखभाल और सेवा पूजा कर रहा है।👇