संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बहुआयामी गुणों से सुरभित चुंबकीय व्यक्तित्व के धनी डॉ.जैनेंद्र जैन

चित्र
पूरा जीवन रूग्ण,असहायों,समाजसेवा में समर्पित  जवाहर डोसी 'पीयूष' /महिदपुर सं सार भर की गहमा-गहमी,भीडमभाड, भागमभाग,रेलमपेल में अगर कोई व्यक्ति समाज को समर्पित,असीम गुणों से सज्जित, सौभाग्य से दिखाई दे जाए तो निश्चित ही उसको नमन करने का मन हो ही जाता है। किसी व्यक्ति की पूरी जिंदगी रूग्ण,असहायों की सेवा-सुश्रुषा और संत,साहित्य,कला लेखन, पत्रकारिता व समाजसेवा को समर्पित रही हो तो उसे खोजने में इस सवाल का जवाब 79 वर्षीय डा.जैनेंद्र जैन के रूप में सम्मुख आ जाता है।लोगों को एकजुट करने की दक्षता और उनके सेवाभावी कार्यों ने नगर एवं जैन समाज में उन्हें एक विशिष्ट पहचान दी है।किसी मरीज या जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या के समाधान की बात सामने आती है तो लोग-बाग उनके छत्रपति नगर स्थित निवास का मार्ग दिखाने से गुरेज नहीं करते हैं। वे उसकी खास मुलाकात समाज के ऐसे सेवाभावी व्यक्ति से करा देते हैं जो उसकी मदद प्रसन्नता के वशीभूत होकर कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से कर सकें । लोगों के बनते-बिगड़े काम बनाने की प्रसिद्धि उन्हें एक चिकित्सक होने के नाते नहीं मिली बल्कि सामाजिक प्रक्षेत्र से जुड़े विभिन...

विभिन्न जैन संघों में गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का जोरदार स्वागत

चित्र
  वेसु में शिष्य धर्मबोधि के यंहा स्वागत सूरत  :- नगर के वेसु क्षेत्र में पंजाब केशरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी समुदाय के  वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा  ने विभिन्न संघों की स्पर्शना करते हुए श्री कैनाल रोड जैन संघ में पदार्पण हुआ। सर्वप्रथम श्री भटेवा पार्श्वनाथ जिनालय में दर्शन वंदन कर श्री सूरज मंडन पार्श्वनाथ के दर्शन कर श्री सोमेश्वर जैन संघ में भक्तों को अपने प्रवचन से लाभान्वित किया। गुरुदेव ने समाज की एकता हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात् श्री कुंथुनाथ जिनालय में दर्शन कर जिनालय में प्रतिष्ठित पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरिश्वर जी को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री कैनाल रोड शांतिनाथ जैन संघ में सुबह प्रवचन हुआ।गच्छाधिपति ने पापाचार  विषय पर सार गर्भित प्रवचन दिया एवं सभी श्रोताओं को आज के दिन गुस्सा न करने का छोटा सा नियम लेने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सकल श्री संघ की नवकारसी एवं  संघ पूजन का लाभ गुरु भक्त परिवार- की ओर से किया गया।

नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी - मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार

चित्र
सुखी परिवार फाउंडेशन का कार्यक्रम 12 नवंबर को नई दिल्ली :- नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी. मेंस्ट्रुअल केयर सबका यह सभी का अधिकार है।नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी। मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार है, और यह एक महत्वपूर्ण विषय है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक स्थिति से जुड़ा हुआ है। इस संदर्भ में सुखी परिवार फाउंडेशन (गुजरात) द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन -2025 का आयोजन गणि राजेंद्र विजयजी म.सा.के मार्गदर्शन में किया गया है।इस सम्मेलन में महिला स्वास्थ्य और जागरूकता 'Menstrual Health and Hygiene Awareness' पर विचार गोष्ठी तथा अन्य विषयों पर विचार होगा। बुधवार, 12 नवंबर,दोपहर 3:00 बजे से  चिन्मय मिशन, 89 लोथी एस्टेट, लोथी रोड, नई दिल्ली का सम्मेलन जैन संत डॉ. गणी राजेंद्र विजय महाराज के सान्निध्य में होगा।मुख्य अतिथि डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री, भारत सरकार,अति विशिष्ट अतिथि सावित्री ठाकुर , केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि बांसुरी स्वराज, सांसद,वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश...

दृष्टि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता की प्रतीक हैं :- राजेंद्र मित्तल

चित्र
शिविर में 108 मरीज लाभान्वित व 40 मोतियाबिंद ऑपेरशन भायंदर :- बिना रोशनी कुछ नहीं।यह एक गहरा और सार्थक वाक्य है। रोशनी न केवल भौतिक अर्थ में प्रकाश को दर्शाती है, बल्कि यह ज्ञान, आशा, और सकारात्मकता का भी प्रतीक है।परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अपने विचार व्यक्त करते हुए अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा भायंदर (वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में अग्रसेन फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित दृष्टि "विजन फ़ॉर ऑल' के तहत निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में व्यक्त में किए।उन्होंने कहा कि बिना रोशनी के अंधकार छा जाता है।रास्ते दिखाई नहीं देते।जीवन में चुनौतियों का सामना करना मुश्किल हो जाता है।लेकिन रोशनी के साथ हम आगे बढ़ सकते हैं।नई दिशाएँ दिखाई देती हैं व जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं...