संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उज्जैन में जीवनदीप परिवार के सेवा प्रकल्पों का प्रेरणादायी अवलोकन

चित्र
संस्कार की शशक्त धारा को को जोड़ने का प्रयास :- देवेंद्र ब्रह्मचारी उज्जैन :- उज्जैन के अल्प प्रवास के दौरान जीवनदीप परिवार द्वारा संचालित विभिन्न मानव सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी सेंटर एवं जैन डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर सहित अन्य सेवाओं को निकट से देखने और समझने का अवसर भी प्राप्त हुआ। संस्थान द्वारा संचालित ये प्रकल्प केवल सेवाएं नहीं, बल्कि संवेदना, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण हैं। आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं सेवा भाव से परिपूर्ण यह प्रयास वास्तव में अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ ही “जीवनदीप की बात – गुरुजी के साथ” विशेष बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ, जहाँ संस्था के वर्तमान कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। प्रेरणादायी विचारों ने सभी में सेवा और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। जीवनदीप परिवार का यह समर्पित प्रयास समाज में सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार की सशक्त धारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।“सेवा ही सच्चा साधना मार्ग है, और जीवनदीप परिवार इस मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।”

रतलाम में 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति का भव्य आयोजन

चित्र
श्री नाकोड़ा दरबार(मंडल) मुंबई, रतलाम के सानिध्य में कार्यक्रम रतलाम :- श्री शंखेश्वर-नाकोड़़ा-जीरावला पार्श्वनाथ भगवान, जिनशासन की यशस्वी परम्परा के साधु साध्वियों, श्री नाकोडा भैरव देवाय श्री अम्बिका देवी के आशीर्वाद से 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति -2026 का रतलाम (मध्यप्रदेश) में भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के मनोज शोभवत ने बताया कि नाकोडा दरबार (मण्डल) लालबाग मुम्बई व रतलाम शाखा द्वारा 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति का भव्य आयोजन राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री चद्रानन सागर सूरीशवरजी म. सा.के आशीर्वाद से रविवार 12 अप्रेल को शाम 7.11से  प्रभु इच्छा तक होगा।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध युवा संगीतरत्न वैभव बागमार, बालोतरा,दीपक राव, बालोतरा,साहिल जैन, विराऱ,भव्य जैन मुंबई भक्ति में सुरों का जादू बिखरेंगे।विशेष आकर्षण स्वर्ण रजत लक्की ड्रॉ कृपन मिलने का समय 7.15 से 8.15 तक होगा।मंच संचालन राजेन्द्र परिहार पाली करेंगे।भक्ति कार्यक्रम शुभ स्शल : हनुमान रुंडी-रतलाम, मध्यप्रदेश हैं। व्यवस्थाः श्री नाकोडा पार्श्व भैरव पूनम मण्डल, रतलाम संभालेगा।आयोजको ने भक्ति में पधारने वाले सभी महानुभावों से विनंत...

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन सेवा और प्रभाव के 15 वर्ष

चित्र
  हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन सेवा और प्रभाव के 15 वर्ष  शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम भायंदर :- सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन (HHF) आज, 6 अप्रैल, 2026 को UN SDGs के साथ जुड़कर मानवतावादी सेवा के 15 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। 371 नि:शुल्क हस्तक्षेपों के माध्यम से, HHF ने महाराष्ट्र, मेघालय, हिमाचल और कश्मीर में शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण में 5,90,331 प्रत्यक्ष लोगों को प्रभावित किया है। संस्था के जॉन सिरकर कहते है कि इस यात्रा को अटूट प्रतिबद्धता और कुछ दीर्घकालिक दानदाताओं के साथ-साथ सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों की मान्यता और समर्थन से संभव बनाया गया है।उन्होंने कहा कि हम अपने सभी हितधारकों को सच्चे दिल से धन्यवाद देते हैं और मानवता की सेवा में आगे बढ़ने के लिए आपके निरंतर आशीर्वाद और समर्थन की अपेक्षा करते हैं।

निशुल्क चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

चित्र
100 से ज्यादा लाभान्वित - 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच- भायंदर :-  सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत ,अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की चैयरपर्सन निर्मला माखीजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। फोरम के राहुल यादव व  अतुल गोयल  ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 20 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। हेल्थ एक्सपर्ट विनीता मिश्रा स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन किया। शिविर में दुर्गा वडे, अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, रेशमा वानखे...

गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी का चातुर्मास इंदौर में

चित्र
मोहनखेड़ा में धर्म-भक्ति का महासंगम,  मोहनखेड़ा :-   दादा राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा की समाधि तीर्थ स्थली जयन्तसेन म्यूजियम,मोहनखेड़ा तीर्थ पर चातुर्मास उद्घोषणा पर्व  चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर म्यूजियम   की पवित्र धरा धर्म, भक्ति और उल्लास से गूंज उठी, जब गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म. सा. के श्रीमुख से चातुर्मास घोषणा महोत्सव भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक अवसर श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया। ओलीजी की तपाराधना के अंतिम और अत्यंत पावन चरण में आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न नगरों एवं प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रीसंघ उपस्थित हुए। मोहनखेड़ा, राजगढ़, पारा, झाबुआ, खाचरोद, नागदा, महिदपुर रोड , टांडा, बाग, कुक्षी, सायला, थराद, आहोर, सूरत, विजयवाड़ा, भरतपुर, इंदौर, उज्जैन, अहमदाबाद और डिसा , मुम्बई महानगर  , राणापुर,बाग, बडनगर , बैंगलोर, जावरा , मेघनगर  धार ,भाटपचलाना ,लाबरिया ,मन्दसौर,  जापान   सहित अनेक स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विनतियाँ प्रस्तुत ...

महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

चित्र
हमे सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करते भगवान महावीर नई दिल्ली :- राष्ट्रपति मुर्मु ने महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। भगवान महावीर के पांच सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी। इस शुभ अवसर पर, आइए हम भगवान महावीर के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प

श्री खेतलाजी मंडल की स्कूल का भूमि पूजन समारोह 8 मई को

चित्र
फ्लेयर ग्रुप ने लिया लाभ सादड़ी (राणकपुर) :- नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक व शैक्षणिक संस्था श्री खेतलाजी मंडल द्वारा जुगराजजी श्रीचंदजी राठौड़ के नाम पर बनने वाले नए स्कूल भवन के भूमि पूजन की तैयारियां की जा रही हैं।नये स्कूल के निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह हैं। भूमि समारोह का आयोजन  8 मई, 2026 को आदर्श विद्यालय, सादड़ी, रणकपुर रोड पर आयोजित किया गया है।सुबह 8 बजे शुरू होनेवाले कार्यक्रम में नई स्कूल इमारत का शिलान्यास खूबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ फ्लेयर ग्रुप करेंगे। संस्था के अध्यक्ष दिलीप भंडारी, उपाध्यक्ष नरेश जैन, सचिव सुनील पुनामिया व कोषाध्यक्ष अरविंद राठौड़ ने सादड़ीवासियों से उपस्थित रहने की विनंती की है।ज्ञात हो पिछले कई वर्षों से मंडल सेवा कार्य कर रहा है।

जोधपुर एयरपोर्ट बंद, मारवाड़ का सारा यात्री भार सूर्यनगरी और राणकपुर एक्सप्रेस पर

चित्र
प्रवासी संघ ने नई ट्रेनें चलाने की मांग मुंबई। जोधपुर एयरपोर्ट 1 महीने के लिए बंद है। अब लोगों के पास सिर्फ ट्रेन और सड़क मार्ग ही एकमात्र विकल्प है। मुंबई और मारवाड़ के लोगों की इस परेशानी को कम करने के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुंबई से जोधपुर के बीच एक नई दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की है। विवाह और छुट्टियों का सीज़न है और ऐसे में लाखों प्रवासियों की सुविधा के लिए मुंबई - मारवाड़ की कनेक्टिविटी बने रहना जरूरी है।  जयपुर, मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर से जोधपुर जाने वाली सारी उड़ाने बंद है। 29 मार्च की शाम 6 बजे से ही एक महीने तक जोधपुर एयरपोर्ट पर न कोई विमान उतरेगा और न ही उड़ेगा। इसी वजह से मुंबई से जोधपुर, पाली, नागौर, बाड़मेर, जालोर और फालना सहित आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए ट्रेन ही एकमात्र रास्ता है। सबसे ज्यादा भार राणकपुर एक्सप्रेस और सूर्यनगरी एक्सप्रेस पर पड़ेगा, जिसमें अब रिजर्वेशन मिलना तो दूर, आरएसी टिकट कन्फर्म होने के लिए आगे सरकना भी मुश्किल हो जाएगा। राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ ने रेल मंत्री से अपील की है कि जोधपुर और मुंबई ...

“युद्धग्रस्त विश्व में महावीर की अहिंसा: शांति की एकमात्र राह

चित्र
  “युद्धग्रस्त विश्व में महावीर की अहिंसा: शांति की एकमात्र राह ” तीर्थंकर महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625वां (31 मार्च 2026) श्रमण डॉ पुष्पेंद्र आ ज का विश्व एक विचित्र विरोधाभास से गुजर रहा है। एक ओर विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण ने मानव जीवन को अभूतपूर्व सुविधाएं दी हैं, वहीं दूसरी ओर युद्ध, हिंसा और असहिष्णुता ने मानवता के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। विश्व के अनेक क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष, आतंकवाद, सामरिक प्रतिस्पर्धा और आंतरिक कलह यह संकेत देते हैं कि भौतिक प्रगति के बावजूद मनुष्य अभी भी मानसिक और नैतिक रूप से अस्थिर है। ऐसे समय में जब राष्ट्र अपनी शक्ति का प्रदर्शन हथियारों और युद्ध के माध्यम से कर रहे हैं, मानव जीवन का मूल्य कहीं पीछे छूटता जा रहा है। युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज, परिवार और व्यक्ति के मनोविज्ञान को भी प्रभावित करता है। हिंसा का यह वातावरण भय, असुरक्षा और अविश्वास को जन्म देता है, जिससे शांति और सह-अस्तित्व की संभावनाएं क्षीण हो जाती हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि हिंसा कभी भी स्थ...

पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

चित्र
 ट्रेनों का विवरण निम्ननुसार होगा मुंबई :- पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार हैः 1.  ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल को 29 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 2.  ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 3.  ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल को 29 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09006 भिवानी – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 4.  ट्रेन संख्या 09025 वलसा...

आत्मा और शरीर को कुंदन बनाने वाली नौ दिवसीय पावन साधना आयंबिल ओली !

चित्र
25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक रहेगी आयंबिल ओली!   By Rupal Chordiya जल्दी से अपना मन बना लीजिये और जुड़िये इस महापर्व से  भा रतीय संस्कृति में चैत्र मास का आगमन केवल ऋतु परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि का पर्व लेकर आता है। जैन धर्म की महान परंपरा में ‘नवपद आयंबिल ओली’ एक ऐसी ही साधना है, जो तन को तपाकर मन को कुंदन बनाने की शक्ति रखती है। स्वाद पर विजय – क्या है यह अनोखा त्याग? आयंबिल ओली मात्र एक उपवास नहीं, बल्कि जीभ के स्वाद पर विजय और इंद्रियों पर नियंत्रण का उत्सव है। नौ दिनों तक चलने वाली इस तपस्या में साधक केवल एक बार भोजन ग्रहण करते हैं—वह भी पूरी तरह से सादा, बिना किसी रस के। इस साधना के दौरान दूध, दही, घी, तेल, नमक, गुड़-शक्कर, फल, हरी सब्जि और मसालों (मिर्च-मसाले आदि) का पूर्ण त्याग किया जाता है। यहां तक कि पानी भी केवल उबला हुआ या धोवन पानी ही उपयोग में लिया जाता है, वो भी सूर्यास्त तक ही लिया जाता है। कोई नमक डालकर आहार करते हैं, कोई बिना नमक का करते हैं तो कोई एक धान का ही करते हैं, अर्थात हर दिन एक ही धान्य, जैसे चावल, गेहूं, ज्वारी ऐसे अलग-अलग एक धान्य ही लगाक...

योगेंद्र विजयजी का चातुर्मास सादड़ी में

चित्र
19 जुलाई को होगा भव्य चातुर्मास प्रवेश सादड़ी :- गुरु वल्लभ कृपा नगरी सादडी-राणकपुर की पावन धरा पर परम पूज्य श्री आत्म- वल्लभ- समुद्र- इन्द्रदिन्न रत्नाकर सूरि के क्रमिक पट्टधर परम पूज्य गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत श्री विजय धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवती व कार्यदक्ष आचार्य भगवंत श्री विजय जगच्चन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. के शिष्य, सरल स्वभावी मधुर प्रवचनकार उपाध्याय प्रवर श्री योगेन्द्र विजयजी म.सा.का चातुर्मास हो रहा है। सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में गुरुदेव का भव्यतिभव्य प्रवेश रविवार 19 जुलाई को सुबह 9 बजे होगा।इस अवसर पर बालमुनि जयेन्द्र विजयजी म.सा., नूतन बालमुनि श्रीधर्मयश विजयजी म.सा.,जिनेंद्र विजयजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।संघ ने दर्शन वंदन व चातुर्मास में पधारकर धर्म आराधना का लाभ लेने की विनंती की हैं। निवेदक व निमंत्रक :: सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ, सादड़ी राणकपुर, राजस्थान - 306702

चारित्ररत्न विजयजी की निश्रा में धर्म आराधना की धूम

चित्र
जैनेतर समाज की विनंती पर मोरीला गांव में कार्यक्रम थराद :- उत्तर गुजरात में चार महीनों से अधिक समय में 920 किलोमीटर का सतत विहार करके पुण्य सम्राटश्री के शिष्य श्री चारित्र रत्न विजयजी तथा श्री अजीतसेन विजयजी की निश्रा में शासन प्रभावना की,धूम मची थी।उनके द्वारा किये कार्यों ने अनेक जगहों पर इतिहास बनाया। नेनावा में जीवदया में नव करोड़ एकत्रित पुण्य सम्राटश्री के शिष्य यानी गुरु के पदचिन्हों पर चलने वाले। आराम का नाम नहीं। हाल ही में फाल्गुन वद पंचमी के दिन लवाणा में मोरखिया गुणवन्तीबेन प्रवीणचन्द्र मफतलाल रीखवचन्द्र परिवार ने श्री आदिनाथ भगवान की भव्यातिभव्य सालगिरह की उजवणी की। श्री आनंद विजयजी म.सा.आदि महात्माओं की प्रवेश यात्रा हुई।मार्च महीने के हिसाब से गर्मी भी अधिक थी, लेकिन जैसे ही प्रवेश यात्रा पूर्ण हुई चारित्र रत्न विजयजी तथा श्री अजीतसेन विजयजी ने धूप में लाखणी की ओर विहार कर दिया, क्योंकि लाखणी में भी मंदिर की  सालगिरह थी।इन महात्माओं ने श्री शंखेश्वर तीर्थ में चातुर्मास संपन्न करके कार्तिक सुद पूर्णिमा के दिन विहार किया था। उसके बाद आज तक इस प्रकार विचरण और शासन प्रभ...

वसई रोड एवं विरार स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक

चित्र
  प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर हटाने हेतु सभी दो दिन मेजर ब्लॉक मुंबई :- पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए वसई रोड एवं विरार के बीच अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर जंबो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर को हटाने हेतु सभी लाइनों पर 21/22 मार्च, 2026 (शनिवार/रविवार) की मध्यरात्रि में  मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वसई रोड एवं विरार के बीच 00:15 बजे से 04:15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज के गर्डर को हटाने हेतु 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। वसई रोड–विरार के ब्लॉक के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड एवं बोरीवली के बीच फास्‍ट लाइन पर चलेंगी। प्रभादेवी के ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी, कुछ को दादर एवं बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट तथा रिवर्स किया जाएगा। साथ ही, ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट एवं प्रभादेवी के बीच तथा माटुंगा रोड एवं माहिम स्टेशनों पर कोई भी उपनगरीय ट्रेन से...

भगवान महावीर के 72 वे पटधर बुद्धिविजयजी म.सा.

चित्र
चैत्र वदी अमावस्या यानि सद्धर्म संरक्षक बुद्धिविजय जी म. (बूटेरायजी) का पुण्यतिथि स्मृति दिवस 🙏🏼🙏🏼  19 मार्च 2026 🙏🏼🙏🏼 वल्लभ वाटिका आ प भगवान श्री महावीर स्वामीजी के 72वें पट्टधर हुए। आपका जन्म पंजाब के दुलुआ गांव में सिक्ख धर्मानुयायी जाट परिवार में हुआ था। आप जन्म से जैन नहीं थे। गुरु की खोज करते करते लगभग 25 वर्ष की आयु में आप दिल्ली में स्थानकवासी मुनि नागरमल जी से दीक्षित हुए एवं आप ऋषि बूटेराय के नाम से जाने गए। शास्त्रों-आगमों का अध्ययन करते हुए आपने पाया कि मूर्तिपूजा शास्त्रोक्त सत्य है। इस काल में आपने बहुत संघर्ष किया, आपका बहुत विरोध हुआ लेकिन आगमों की सच्ची मान्यता के साथ आप डटकर खड़े रहे। आप पंजाब से विहार करके आप मूलचंदजी व वृद्धिचंदजी सहित अहमदाबाद आये जहाँ श्वे.मू. के समर्थ संवेगी साधु पंन्यास मणिविजय जी म. के शिष्य बने। आपने मुनि बुद्धिविजय नाम प्राप्त किया। लगभग 26 चातुर्मास श्वे. मूर्तिपूजक रूप में संवेगी साधु के रूप में किये। आपश्रीजी ने अपने जीवन के अनुभवों को आत्मकथा का रूप देते हुए पुस्तक लिखी थी जो "मुँहपत्ती चर्चा" के नाम से विख्यात हुई। संवत ...

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन

चित्र
सफलता का श्रेय दादाजी को सोजत। मेहंदी नगरी सोजत की लाडली बेटी अधिवक्ता सुश्री दिव्या जैन पुत्री दीपाली जैन डॉ संजय जैन ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से सोजत शहर में खुशी की लहर है।  दिव्या जैन ने सफलता का श्रेय अपने दादाजी को दिया। उनका सपना पूरा करने उन्होंने प्रतिदिन 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। जैन की उपलब्धि पर शहर के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से सोजत का नाम पूरे देश मे रोशन हुआ है।  उन्हें बधाई देने वालों में डाक्टर मनीष कावड़िया, डॉ चेनाराम चौधरी डॉ देवी सिंह चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, एंड रमेश टांक एंड आमिर खान सिलावट,एंड गजेंद्र मेहता, गुणवन्ती मेहता, अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, शारीरिक शिक्षा संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत महेंद्र मेहता, ...

परंपरागत नव वर्ष के स्वागत यात्रा का आयोजन

चित्र
  परंपरागत नव वर्ष के स्वागत यात्रा  का आयोजन विभिन्न संस्थाएं व सभी धर्म के लोग होंगे सम्मलित भाईंदर:  वर्ष प्रतिपदा हिंदू पंचांग  के शुरुआत का प्रतीक है, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह दिन ब्रह्मांडीय और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है इसी कड़ी में 19 मार्च गुड़ी पड़वा के अवसर पर शाम 5 बजे से नववर्ष स्वागत यात्रा समिति द्वारा भव्य नववर्ष स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पारंपरिक तरीके से नववर्ष का स्वागत करना है।  भाईंदर पश्चिम में यह यात्रा दो स्थानों से शुरू होगी। पहली यात्रा भयंदर पश्चिम में चंद्रमौलेश्वर शिवालय मंदिर से शुरू होकर भाईंदर सेकेंडरी स्कूल, भाईंदर पुलिस स्टेशन और महालक्ष्मी स्वीट्स होते हुए 60 फीट रोड स्थित विनायक  मंदिर पर समाप्त होगी।  उसी प्रकार दूसरी यात्रा भायंदर पश्चिम में विनायक मंदिर से शुरू होकर बालाजी नगर, मोदी पटेल रोड, नारायण नगर ,और रेलवे स्टेशन के पास प्रकाश मार्केट होते हुए 60 फीट रोड पर स्थित विनायक मंदिर पर...

भाईंदर में डॉ. नरेंद्र मेहता का 70 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

चित्र
रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन हैं 🔷 - पत्रकार सुभाष पांडेय भाईंदर:-  मीरा-भाईंदर स्थित रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन / जनरल सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र मेहता का 70 वां जन्मदिन भाईंदर ( पश्चिम ) में स्थित रीना मेहता कॉलेज  के प्रांगण में एक अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।   इस अवसर पर  मीरा-भाईंदर एडिटर एसोसिएशन  के महासचिव व पत्रकार सुभाष पांडेय, ' आपका शहर ' के संपादक ओमप्रकाश सिंह, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ' पंख ' की डायरेक्टर दीपा सिंह आदि गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ. नरेंद्र मेहता ने ' केक काटकर' अपना 70 वां जन्मदिन मनाया। डॉ. नरेंद्र मेहता ने सन 1972 से अब तक तेजी से बदलता गांव से नगर, उप-नगर,उप- नगर से महानगर के रूप में विकसित होने का अपने शब्दों के माध्यम से सुंदर चित्रांकन किया। आज ' रीना मेहता कॉलेज 'में लगभग 25 पोस्ट ग्रेजुएट तक विविध कोर्सेस चल रहे हैं। रीना मेहता ने कहा कि  डॉ.  मेहता इस कॉलेज की रीढ़ हैं, उन्होंने शुरू से ही स्कूल-कॉलेज जब शैशवावस्था में था तब से दिन-रात कड़ी मेहनत कर एक माली की तरह ...

बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक

चित्र
प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक मुंबई :- पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/रविवार, 14/15 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि में प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य हेतु सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच 00:15 बजे से 03:45 बजे तक लिया ब्लॉक जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। बोरीवली–भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी तथा कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिर्टन किया  जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर कोई उपनगरीय ...

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर गौसेवा

चित्र
भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन का कार्यक्रम नागपुर :- International Bhaktamar Healing and Research Foundation द्वारा भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर विभिन्न गौशालाओं में सेवा कार्य  का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डॉ अनीश जैन ने बताया कि सेवा कार्यों में श्री राजमाता सप्तगौव प्रदक्षिणा गौशाला, दीपक नगर (गिट्टी खदान) – लगभग 600 किलो ताज़ी पत्ता गोभी,श्री कृष्ण गौशाला, बुटीबोरी–उमरेड रोड – जहाँ लगभग 400 गौवंश हैं, वहाँ 3060 किलो ताज़ी पत्ता गोभी उपलब्ध कराई गई।इसके अलावा लकड़गंज स्थित राजू भाई के चिकित्सालय में रेस्क्यू कर लाए गए 8 असहाय गौवंश, जो खड़े नहीं हो पा रहे ठंड, उनके लिए 4 विशेष खटिया (पलंग) बनवाने हेतु सहयोग एवं स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे उनका उपचार और सेवा सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने बताया कि देशभर से अनेक श्रद्धालु भाई-बहनों ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग और दान से ही यह गौसेवा संभव हो पाई। सभी सहयोगियों के प्रति संस्था कि और से डॉ जैन ने आभार व्यक्त किया। अधिक जानकारी व दान देने के लिए :- International Bhaktamar Healing...

युवा मुनिवर नम्ररत्न विजयजी का दुर्घटना में कालधर्म (निधन)

चित्र
 युवा मुनिवर नम्ररत्न विजयजी का दुर्घटना में कालधर्म (निधन) राजरत्न सूरिश्वरजी के थे शिष्य सरकार ठोस निर्णय ले सरकार को जैन साधुओं के संबंध में ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। सरकार या तो बिहार के समय उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाएं अथवा जल्द से जल्द हाईवे पर फुटपाथ का निर्माण होना जरूरी है। गुरु भगवंतो को भी जब तक उजाला नहीं हो जाता है तब तक बिहार से परहेज करना चाहिए। पिछले कुछ समय में हमने सड़क दुर्घटना में अच्छे-अच्छे साधुओं को खोया है। पिछले लंबे समय से उपरोक्त मांगे सरकार से अनेक बार की गई है लेकिन उनकी ओर से सुविधा उपलब्ध करवाने में कोई सकारात्मक नहीं दिखाई दी है। इस तरह से युवा संघ का जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमारे जैन संघ को भी बिहार के बाद गुरुदेव को सुरक्षित रूप से व्यवस्था करनी चाहिए। दीपक जैन / संपादक वसई :- पूज्य, प्रौढ़-प्रभावशाली आचार्य भगवंत श्री धर्म-सूर्योदय सूरिश्वरजी म.सा. के पट्टालंकार, शासन-शृंगार आचार्य भगवंत श्री राजरत्न सूरिश्वरजी म.सा. के फाल्गुन वदी 9, दिनांक 12 मार्च गुरुवार को सुबह विहार करके महावीरधाम आ रहे थे,तब सुबह 5:30 बजे के बाद दो ...

नवनियुक्त राज्यपाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को अभिवादन

चित्र
चैत्यभूमि और सावरकर स्मारक का भी दौरा मुंबई :- राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई के दादर स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितू तावडे भी उपस्थित थीं। इसके बाद राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने चैत्यभूमि जाकर भारत रत्न डॉ बी आर आंबेडकर की स्मृति को अभिवादन किया। राज्यपाल की उपस्थिति में त्रिशरण बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितू तावडे, भन्ते डॉ राहुल बोधी महाथेरो, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन समन्वय समिति के महासचिव नागसेन कांबळे उपस्थित थे। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रताप कांबळे, भिकाजी कांबळे और प्रतीक कांबळे ने राज्यपाल को संविधान की प्रति भेंट की। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक का भी दौरा किया और वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया। इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितू तावडे, पूर्व सांसद राहुल शेवाले, स्मारक के कार्याध्यक्ष रण...

सरदाना के विद्यार्थियों का JEE में शानदार प्रदर्शन

चित्र
सरदाना के विद्यार्थियों का JEE में शानदार प्रदर्शन। 21 विद्यार्थियों के 99 परसेंटाइल सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, सरदाना पब्लिक स्कूल और सरदाना ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने JEE में शानदार प्रदर्शन किया है। 21 विद्यार्थियों के 99 परसेंटाइल और लगभग सभी विद्यार्थियों के 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हैं। पहली बैच से ही बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता के साथ JEE, NEET, NDA,CLAT, IPMAT, IAT, CUET, CA, CS में उच्च रैंक के साथ सिलेक्शन हो रहे हैं। साइंस,कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज सभी स्ट्रीम्स में बोर्ड टॉपर्स बन रहे हैं। 40 से अधिक स्पोर्ट्स, म्यूजिक, डांस, रोबोटिक्स, AI, ड्राइंग, एक्टिविटीज की ट्रेनिंग दी जाती है। पेरेंट्स CCTV के द्वारा बच्चों को देखा और सुन सकते हैं। जैसे-जैसे सरदाना के बारे में लोगों को पता चलते जा रहा है वैसे-वैसे पढ़ाई की समझ रखने वाले प्रोफेशनल्स, व्यवसायी, डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स बच्चों को बड़े शहरों, स्कूल व कोचिंग से निकाल कर सरदाना पर प्रवेश दिला रहे हैं, 16 राज्यों के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।यह जानकारी केवल रिकॉर्ड के उपयोग के लिए उपलब्ध रखी गई है।

भारतीय बाजार का विराट पिरामिड: आपका पैसा किस पायदान पर खड़ा है?

चित्र
जोखिम कंहा ज्यादा है ?   भरतकुमार सोलंकी, वित्त विशेषज्ञ  भा रतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार को यदि एक पिरामिड की तरह देखा जाए तो उसके सबसे ऊपरी हिस्से में कुछ गिनी-चुनी कंपनियां दिखाई देती हैं—सेंसेक्स की 30 कंपनियां, निफ्टी की 50 कंपनियां और उसके बाद टॉप 100 और टॉप 500 कंपनियां। लेकिन क्या आपने कभी ठहरकर यह सोचा है कि इस विशाल पिरामिड में आपका पैसा आखिर किस पायदान पर खड़ा है? क्या आपने अपना निवेश इस पिरामिड के ऊपरी मजबूत हिस्से में लगाया है, या फिर उसके नीचे के अस्थिर और कमजोर स्तरों में? शेयर बाजार में अक्सर लोग जोखिम की बात करते हैं। लेकिन क्या सचमुच जोखिम वहां है जहां देश की टॉप 100 या टॉप 500 कंपनियां खड़ी हैं? या जोखिम उस निचले हिस्से में है जहां हजारों छोटी और अनिश्चित कंपनियां मौजूद हैं? क्या आपने कभी अपने निवेश के अनुभव को इस पिरामिड के संदर्भ में समझने की कोशिश की है? ज़रा अपने पिछले वर्षों के अनुभव को याद कीजिए। आपने जो पैसा बाजार में लगाया था, वह किस प्रकार की कंपनियों में गया था? क्या वह टॉप 500 के मजबूत और स्थापित स्तर पर था, या फिर उससे नीचे की उन कंपनियों में ...

महिलाएं समाज की शक्ति और सम्मान का प्रतीक :- निर्मला माखीजा

चित्र
शिविर में 150 मरीज लाभान्वित,36 मोतियाबिंद,72 थाइरोइड जांच भायंदर :- महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। वे न केवल परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं की शक्ति और क्षमता को पहचानना और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उपरोक्त विचार युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा जयश्रीदेवी परमार (सेवाड़ी) के जन्मदिन पर व हेसला थॉमस गोम्स की स्मृति में भायंदर(वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन, नेत्र,थायरॉइड व दांतों की जांच शिविर में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज की संस्थापिका निर्मला माखीजा ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। वे शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, नेता, कलाकार और व्यवसायी के रूप में समाज में योगदान देती हैं। महिलाओं की भूमिका न केवल परिवार में बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर एसीपी ममता डिसूजा,निर्मला माखीजा,सीस प्रिया खंडेलवाल, डॉ राखी अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया, सुनीता भोईर,नीलम ढवण...

सीए महावीर अशोकलाल कोठारी बने अध्यक्ष

चित्र
पूरे साल होगा कार्यक्रमों का आयोजन पूना :- दि इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पिंपरी-चिंचवड शाखा के अध्यक्ष पद पर  सीए महावीर अशोकलाल कोठारी को वर्ष 2026 -27 के लिए चुना गया हैं। पूर्व अध्यक्ष सीए वैभव मोदी ने नये अध्यक्ष को  बागडोर सौंपी। नई कार्यकारिणी में सीए मनोज मालपानी – उपाध्यक्ष, सीए सारिका चोरडीया- सचिव, सीए धीरज बलदोटा- कोषाध्यक्ष एवं सीए छात्र संगठन अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों में सीए शैलेश बोरे और सीए सचिन ढेरंगे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सीए महावीर कोठारी ने बताया कि इस वर्ष संस्था की ओर से सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं, कर संबंधी ज्ञान सत्र, परिचर्चाएं, करियर मार्गदर्शन तथा अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम पूरे साल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकाल केवल पद निभाने का नहीं, बल्कि समाज और पेशे की सच्ची सेवा करने का होगा।

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 मार्च को

चित्र
युथ फोरम का आयोजन भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में शिविर जयश्रीदेवी एस परमार (सेवाड़ी) के जन्मदिन व हेजल थॉमस गोम्स की स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं।  फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की शिविर शुक्रवार 6 मार्च को सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, खाऊ गली के सामने होगा। भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज,थाइरोइड, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर सेवाएं देगा। फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।आगामी शिविर 03 अप्रेल को होगा।

सीए सुमित लखोटिया बने नए चेयरमैन

चित्र
वसई ब्रांच ऑफ WIRC ऑफ आईसीएआई के चुनाव भायंदर :- वसई ब्रांच ऑफ डब्लूआईआरसी ऑफ आईसीएआई की वर्ष 2026 -27 कार्यकारणी के गठन में भाईंदर (पश्चिम) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की कमिटी ने सर्व सम्मति से सीए सुमित लखोटिया को चेयरमैन, सीए संजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीए अमन जैन सेक्रेटरी, सीए अंकित जैन को कोषाध्यक्ष, सीए रीतू अग्रवाल को विकासा अध्यक्ष चुना गया है।

निपुणरत्न विजयजी के विविध संघों में प्रवचन

चित्र
त्रिस्तुतिक सहित अनेक संघों में उत्साह मुंबई :- शासनपति श्री महावीर स्वामी की पाट परंपरा के गुरूदेव प्रभु श्री राजेन्द्र -जयन्तसेन सूरीश्वरजी के शिष्य व  समुदाय के गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य भगवंत श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती समतागुणरसिक मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा की मुंबई के विविध संघों में स्पर्शना होगी,जिसे लेकर संघों में उत्साह हैं। मिली जानकारी के अनुसार 23 से 25 फरवरी को सुबह 09 से 10 बजे तक ममता त्याग विषय पर आराधना भवन, विकास अपार्टमेंट, 1st Floor परेल, मुंबई,26 से 28 मई तक अपेक्षात्याग विषय पर सात रस्ता जैन संघ, ला व्यु उपाश्रय महालक्ष्मी (ईस्ट),में प्रवचन होंगें।विविध संघों ने इस वर्ष का चातुर्मास करने की बाजी विनंती की हैं।

मीरा- भाईंदर में लाइट बिलों पर बवाल - 8 मार्च को हस्ताक्षर अभियान

चित्र
व्हीलिंग चार्ज  और अन्य विविध नाम पर डबल वसूली का आरोप भाईंदर :- मीरा- भाईंदर क्षेत्र में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिलों में बढ़ते अतिरिक्त शुल्कों को लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड द्वारा व्हीलिंग चार्ज, ट्रांसमिशन चार्ज और फिक्स्ड चार्ज जैसे अलग-अलग नामों पर डबल वसूली की जा रही है, जिससे आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. इस संबंध में स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप दिलीप जंगम (ज़िद्दी मराठा प्रतिष्ठान) ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की स्वतंत्र जांच और अनुचित वसूली की वापसी की मांग की है.  क्या है पूरा मामला? घरेलू बिजली बिलों में ऊर्जा शुल्क (एनर्जी चार्ज ) के अलावा कई अतिरिक्त शुल्क जोड़े जा रहे हैं।जंगम का कहना है कि व्हीलिंग चार्ज उस स्थिति में लिया जाता है जब किसी अन्य सप्लायर द्वारा वितरण कंपनी के नेटवर्क का उपयोग किया जाता है, लेकिन मीरा- भाईंदर क्षेत्र में एकमात्र वितरण कंपनी स्वयं अडानी इलेक्ट्रिसिटी है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं से व्हीलिंग चार्...

‘भारतनामा: भारत का नामकरण’ पर राष्ट्रीय स्तर का विमर्श संपन्न

चित्र
भारत’ नाम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझने की दिशा में प्रेरक पहल है। भोपाल :- ‘ भारत’ नाम की उत्पत्ति,ऋषभदेव आदिनाथ  पुत्र भरत के नाम पर हुई थी, उसके वैदिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधारों पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण अकादमिक विमर्श सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम इंडियन रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन (IRSA) के तत्वावधान में गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्वान शामिल हुए। आभासी कार्यक्रम में सम्मिलित जैन  गजट के सह संपादक राजेंद्र जैन महावीर सनावद ने बताया कि  विमर्श का केंद्र रही चर्चित लेखिका डॉ. प्रभाकिरण जैन की शोधपरक कृति भारतनामा: भारत का नामकरण, जिसमें ‘भारत’ नाम की उत्पत्ति से जुड़े प्राचीन ग्रंथों, पुरातात्विक प्रमाणों और ऐतिहासिक मतों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के कुलपति प्रो. जगबीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्र के नामकरण पर गंभीर शास्त्रीय विमर्श समय की आवश्यकता है, और यह पुस्तक उस दिशा में एक सार्थक एवं प्रामाणिक प्रयास है।” विशिष्...

पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से अर्जित की ₹1.72 करोड़ की रिकॉर्ड आय

चित्र
शूटिंग अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित किया  दीपक जैन  मुंबई :- यात्रियों और माल परिवहन से होने वाली आय को बढ़ाने के साथ-साथ पश्चिम रेलवे गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के लिए कई नवाचारी पहल कर रहा है। इसी दिशा में पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025–26 के दौरान फिल्म शूटिंग से आय अर्जित करने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवधि में 15 फरवरी, 2026 तक पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से अब तक की सर्वाधिक लगभग ₹1.72 करोड़ की आय अर्जित की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक है। इससे पहले वर्ष 2022–23 में पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से लगभग ₹1.64 करोड़ की आय अर्जित की थी। यह इस क्षेत्र में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है तथा इस प्रकार की आय अर्जित करने में पश्चिम रेलवे को देश के अग्रणी रेलवे जोनों में स्थान दिलाता है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे परिसरों को फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों, वेब सीरीज तथा विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग के लिए उपलब्...

ठाणे में भव्य दीक्षा महोत्सव संपन्न

चित्र
वैभव बने मुनिराज मनमोहन ठाणे :- कोंकण शत्रुंजय गुरु वल्लभ नगरी ठाणे नगर में श्री मुनिसुव्रतस्वामी भगवान , श्री ऋषभदेव भगवान ,श्री पार्श्वनाथ भगवान की क्षत्र छाया में श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्रदिन्न रत्नाकर सूरि गुरुदेव की कृपा दृष्टि से श्री ठाणा जैन संघ में मुमुक्षु वैभव कुमार की दीक्षा हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई। श्री राजस्थान श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में मुमुक्षु वैभव की दीक्षा पंजाब केसरी,युगवीर जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति, श्रुतभास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा.आदि ठाणा के अलावा ठाणे में बिराजमान अनेक साधु साध्वी वृंद की पावन निश्रा में संपन्न हुई।अब वैभव मुनि मनमोहन के नाम से जाने जाएंगे।दीक्षा के अवसर पर पांच दिवसीय महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ। सरिता बेन नटवरलाल डाह्याभाई परिवार से मुमुक्षु  के पिता मेहलू भाई आदि ने गच्छाधिपति को रजोहरण वोहराया एवं दीक्षा की अनुमति दी व गुरुदेव के प्रथम शिष्य गणिवर्य श्री धर्मरत्न विजयजी महाराज के शिष्य के रूप में घोषणा हुई। चारित्र के उपकरणों के चढ़ावों का लाभ अनेक...

विरार में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

चित्र
विरार में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में कमलादेवी जुगराजजी मेहता आदेश्वर लब्धि फाउंडेशन द्वारा अद्भुत आयोजन विरार :- श्री आदिनाथाय भगवान व प्रभुवीर की अखंड धारा में प्रवर्तमान निग्रन्थ-कोटिक-चन्द्र-वनवासी-वह-तपगच्छीय श्री आत्म-कमल-लब्धिसूरीश्वरजी,विक्रम सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा के आशीर्वाद से श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में भव्य अंजनशलाका, प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। धर्मनगरी मुंबई विरार (वेस्ट) स्थित पूनम पार्क-ग्लोबल सीटी के प्रांगण में श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में कमलादेवी जुगराजजी मेहता आदेश्वर लब्धि फाउंडेशन द्वारा निर्मित श्री आदिनाथ जिनालये में अंजन-प्रतिष्ठा, दीक्षा महोत्सव का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन 29 जनवरी से 7 फरवरी तक  अंजन-प्रतिष्ठाचार्य एवं पावनकारी निश्रा अगाशी-वडाली-शिनोर-खेड़ब्रह्मा तीर्थोद्धारक, हृदयस्पर्शी प्रवचनकार, श्रीसंघस्थापक श्रद्धेय गुरुदेव,गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराजा व श्रीसंघ मार्गदर्शक  आचार्य भाग्ययश सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में संपन्न हुई।इस अवसर पर आचार्य भव्ययश सूरीश्वरजी म.सा. आचार्य श्...

यशोवर्मसूरीश्वरजी के गच्छाधिपति पट्टाभिषेक का चार दिवसीय कार्यक्रम आज से

चित्र
5 गच्छाधिपति,36 से अधिक आचार्यों की उपस्थिति सूरत :- आचार्य विजय यशोवर्मसूरीश्वर महाराजा के गच्छाधिपति पट्टाभिषेक का चार दिवसीय ऐतिहासिक कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हुआ। जैन पद्धति में तीर्थंकर द्वारा दिव्य शासन स्थापित करने के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसकी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर सही व्यक्ति को सौंप दी जाती है। परंपरा में आचार्य देव श्री विजय लब्धि सुरीस्वरजी महाराजा के समुदाय के गच्छाधिपति के रूप में यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराजा को स्थापित किया जाएगा, जिससे जैन समाज में अपार उत्साह और आनंद का अद्भुत वातावरण है। जिनशासन के सर्वोच्च पद पर उन्हें स्थापित करने के लिए वेसू- गुरु लब्धि साम्राज्य का शानदार नगर बनाया गया है जिसमें पहली बार एक समवसरण की शानदार और दिव्य रचना की गई है। जो पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण हैं। चढ़ने योग्य तीन विशाल किलों को कलात्मक रूप से डिजाइन किया गया है। एक आर्ट गैलरी हैं। गुरुदेव श्री के जीवन को जीवंत रूप दिया गया है। एक बड़ा गेट, एक बेमिशाल स्टेज और एक बड़ा गुंबद बनाया गया है। कार्यक्रम में 5-5 गच्छाधिपति 36 से अधिक आचार्य भगवंतों और साधु-साध्वियों का स...